एकलव्य महाविद्यालय बांदा में आयोजित बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी की अंतर्महाविद्यालय हैंडबाल प्रतियोगिता में नेहरू महाविद्यालय की टीम ने मेजबान टीम को हराकर चैंपियनशिप प्राप्त की। प्रदर्शन के आधार पर सात खिलाड़ियों का चयन अखिल भारतीय विश्वविद्यालय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
प्रतियोगिता के शुभारंभ पर नेमवि प्राचार्य डॉ. अवधेश अग्रवाल ने खिलाड़ियों से कहा कि जो खिलाड़ी खेलों में रुचि लेते है। उनका जीवन अनुशासित और उत्कृष्ट रहता है। क्रीड़ाधिकारी डॉ. अनिल सूर्यवंशी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में पिछले वर्ष के श्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर नेहरू महाविद्यालय की टीम को सेमीफाइनल में प्रवेश दिया गया। सेमीफाइनल में नरैनी महाविद्यालय नरैनी को 10-01 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मैच में मेजबान एकलव्य महाविद्यालय बांदा की टीम को 10-03 से हराकर चैंपियनशिप प्राप्त की। इस टीम में महाविद्यालय के खिलाड़ी कप्तान अमित यादव, राइडर रमाकांत दुबे, प्रदीप गुर्जर, चंद्रप्रताप यादव, पुष्पेंद्र मिश्रा, चंद्रशेखर शर्मा, अरुण प्रजापति, राहुल दांगी, विवेक पाटीदार, शैलेंद्र चौरसिया, प्रमोद भीमावत, विशाल, मनीष त्रिरौले, सत्यम पाटिल, अंकित त्रिरौले, शिवम आम्बिया ने प्रतिभाग कर टीम को विजयी बनाया। प्रदर्शन के आधार पर सात खिलाड़ियों का चयन अखिल भारतीय विश्वविद्यालय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
जो पंजाब विश्वविद्यालय पटियाला में होगी। इस दौरान प्राचार्य डॉ. अवधेश अग्रवाल, डॉ. आशा साहू, डॉ. ऊषा पाठक, डॉ. मधुकान्ता समाधिया, डॉ. सुभाष चंद्र जैन, विवेक पाराशर, भगवती प्रसाद, आशीष शर्मा, हरीप्रसाद, जयंत चौबे, धु्रव किलेदार, राजीव गोस्वामी, रवि कुशवाहा, संजय शर्मा, श्रीपत सिंह, भरत सिंह, हरदयाल, कामता प्रसाद शर्मा, कमलेश उपस्थित रहे।