फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैंडपंप की मरम्मत की जाएगी

Mon, 18 Jan 2016 01:00 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जिलाधिकारी ने ब्लाक बिरधा के ग्राम बालाबेहट में चौपाल लगाई। इस दौरान उन्होंने सभी हैंडपंपों को आवश्यक होने पर रीबोर कराने और मरम्मत कराने का निर्देश अधिशाषी अभियंता जल निगम को दिए।  
विज्ञापन


डीएम डा. रूपेश कुमार ने चौपाल में विभिन्न विभागों से आए अधिकारियों द्वारा संबंधित विभाग से संबंधित कार्यक्रम और योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को प्रदान कराई गई। इस दौरान पेयजल योजनाओं, कृषि योजनाओं और पोषण मिशन, टीकाकरण, आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से उपलब्ध कराए जा रहे पोषाहार तथा पुष्टाहार के बारे में जानकारी प्रदान की गई।

चिकित्सा विभाग द्वारा संचालित राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना सहित आशा और एएनएम के दायित्वों, विकलांग पेंशन तथा महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, बच्चों को दिए जाने वाले मिड-डे मील, नि:शुल्क यूनीफार्म सहित अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन


सीडीओ अरुण कुमार उपाध्याय ने ग्राम स्तर पर संचालित विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी। स्वच्छ पेयजल योजना के तहत गांव में 136 हैंडपंप स्थापित हैं, लेकिन 40 से अधिक खराब हैं। इस पर डीएम ने पेयजल की समस्या को देखते हुए सभी हैंडपंपों को रीबोर कराने और मरम्मत कराने के निर्देश अधिशाषी अभियंता जल निगम को दिए।

सीडीओ ने ग्रामीणों को बताया कि मजदूरी करने वाले सभी मजदूरों के लिए जॉब कार्ड नि:शुल्क बनाया जा रहा है तथा एक दिन की मजदूरी 161 रुपये दी जा रही है। वित्तीय वर्ष 2015-16 में 03 लोगों को इंदिरा आवास स्वीकृत किए गए हैं। इस अवसर पर जन चौपाल में उपस्थित ग्रामीणों को खाद्य सुरक्षा मिशन के बारे में जानकारी दी गई।

अपर जिलाधिकारी मिथलेश कुमार त्रिवेदी ने कहा कि बालाबेहट जिले के दूरस्थ क्षेत्रों में से है। इस क्षेत्र के निवासियों को शासकीय योजनाओं का लाभ सुविधाजनक तरीके से मिल सके, इसके लिए पाली तहसील का निर्माण कर उप जिलाधिकारी तथा तहसीलदार की तैनाती की गई है।

बालाबेहट क्षेत्र के लोगों की पीने के पानी की समस्या दूर करने के लिए एक और नलकूप स्थापित किया जाएगा और पढ़ाई की समस्या को दूर करने के लिए हाईस्कूल या इंटर कॉलेज की स्थापना के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जा रहा है।

जिलाधिकारी ने प्रतीक स्वरूप पांच सहरिया बच्चों को कंबल बांटे। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रमेश खटीक ने ग्रामीणों को कंबल वितरित किए। इस दौरान डीएम ने नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों व अन्य पंचायत प्रतिनिधियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर एसडीएम रमेश चंद्र, एसडीएम प्रियंका सिंह, तहसीलदार अरुण कुमार श्रीवास्तव आदि विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें