फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छमाही परीक्षा की खामियां उजागर

Sun, 23 Oct 2016 01:07 AM IST
lalitpur
विज्ञापन
परीक्ष्‍ाा - फोटो : demo pic
विज्ञापन
ललितपुर। परिषदीय विद्यालयों की अर्द्ध वार्षिक परीक्षा प्रारंभ हो गई। पहले ही दिन परीक्षा की खामियां उजागर हो गई। नगर में एक अनुदेशिका गैर हाजिर मिलीं। वहीं, पूर्व माध्यमिक विद्यालय पंचमपुर में सहायक अध्यापक का अवकाश प्रार्थना पत्र स्वीकृत नहीं मिला। अन्य स्कूलों में बच्चों को कक्षावार नहीं बैठाया गया था।
विज्ञापन


परिषदीय विद्यालयों की परीक्षा को संपन्न कराने के लिए सचल दल गठित किए गए हैं। शनिवार को डायट प्राचार्य जेपी राजपूत ने एबीआरसी हेमंत तिवारी के साथ परीक्षा का निरीक्षण किया। प्राथमिक विद्यालय महर्रा में नामांकित 104 के सापेक्ष 78 बच्चे उपस्थित मिले। पूर्व माध्यमिक विद्यालय महर्रा में नामांकित 121 के मुकाबले 78 बच्चे उपस्थित थे। यहां बैठक व्यवस्था कक्षावार नहीं बनाई गई थी और न ही परीक्षा ड्यूटी रजिस्टर बना था। प्राथमिक विद्यालय महरौनीखुर्द में नामांकित 152 के सापेक्ष 110 बच्चे परीक्षा दे रहे थे। प्राथमिक विद्यालय छोटी महरौनी में नामांकित 53 के सापेक्ष 21 बच्चे परीक्षा में शामिल थे। प्राथमिक विद्यालय गैंचवारा में नामांकित 120 के मुकाबले 77 बच्चे हाजिर थे।

पूर्व माध्यमिक विद्यालय गैंचवारा में नामांकित 60 के मुकाबले 46 बच्चे उपस्थित थे। पूर्व माध्यमिक विद्यालय पंचमपुर में परीक्षा अवधि के दौरान महेंद्र पंथ व प्रतिभा वर्मा मौके पर नहीं थे।  विद्यालय में नामांकित106 के सापेक्ष 91 बच्चे उपस्थित मिले। पूर्व माध्यमिक विद्यालय मनगुवा में अनुुदेशक सोनम जैन नियुक्ति तिथि के उपरांत से अवैतनिक अवकाश पर हैं। विद्यालय में 120 के मुकाबले 89 बच्चे हाजिर मिले। इसके अलावा प्राथमिक विद्यालय मनगुवा व पूर्व माध्यमिक विद्यालय दैलवारा का भी निरीक्षण किया गया। जिला समन्वयक जाहर सिंह ने एबीआरसी रमेश सिंह के साथ प्राथमिक विद्यालय दिगवार का निरीक्षण किया। इस दौरान बच्चे चटाई पर बैठकर परीक्षा दे रहे थे। कस्तूबा गांधी आवासीय विद्यालय गौना में तख्त पर बैठाकर छात्राओं को परीक्षा दिलाई गई। पूर्व माध्यमिक विद्यालय गौना में परीक्षा व्यवस्था सामान्य रही। जिला समन्वयक प्रशिक्षण कमलेश कुमार ने आदर्श प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। आदर्श पूर्व माध्यमिक विद्यालय में अनुदेशक तीन दिन से बिना किसी सूचना के गायब मिली। वहीं, आदर्श प्राथमिक विद्यालय में एक शिक्षिका पांच कक्षाओं की परीक्षा को व्यवस्थित बनाने में जुटी नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें