फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच गुने दामों पर हो रही गुटका की बिक्री

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। भारतीय किसान संघ ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर बताया कि गेहूं खरीद केंद्रों पर प्रति क्विंटल पर अवैध वसूली की जा रही है। पांच गुने दामों पर गुटका की बिक्री हो रही है। उन्होंने जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

ज्ञापन में बताया कि लॉकडाउन से बाजार में कई वस्तुुओं के दाम बढ़ा दिए गए हैं। दुकानदारों ने कई वस्तुओं की बिक्री में आम लोगों को ठगा जा रहा है। यहां पर मिर्ची 220 से लेकर 240 रुपये तक, धनियां 120 से 140 रुपये तक व चीनी 40 से 55 रुपये और तेल 120 से 140 रुपये तक वसूले जा रहे हैं। प्रतिबंधित होने के बाद भी गुटका की बिक्री धड़ल्ले से चल रही है। दस रुपये की दर वाला गुटका 50 रुपये व पांच रुपये की तंबाकू 25 रुपये में बेची जा रही है। खरीद केंद्रों पर दलाल सक्रिय हैं, जो सौ से दो रुपये तक किसानों से वसूल कर रहे हैं।
इसी प्रकार उचित दर विक्रेताओं द्वारा राशन वितरण में गड़बड़ी की जा रही है। उन्होंने जांच कर कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन पर प्रांत उपाध्यक्ष केहर सिंह बुंदेला, बाबूलाल दुबे, सोहनलाल विश्वकर्मा आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें