फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: गुरुद्वारा में श्रद्धा व उत्साह से मनाया गुरुनानक देव का प्रकाश पर्व

विज्ञापन
गुरूद्वारा में गुरवाणी कीर्तन  करते  रागी जत्था। संवाद
विज्ञापन
ललितपुर। नगर में गुरु नानक जयंती श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। लक्ष्मीपुरा स्थित गुरुद्वारा में भजन-कीर्तन, बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम और भव्य आतिशबाजी का प्रदर्शन हुआ। श्रीगुरु सिंह सभा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के तत्वावधान में चल रहे आठ दिवसीय कार्यक्रम का मंगलवार को समापन हो गया।
विज्ञापन

सिख धर्मावलंबियों में सुबह से ही उत्साह देखा गया। बीते चार दिनों तक नगर में प्रभातफेरी निकाली गई। दिल्ली से आए रागी कीर्तनी जत्था ने भजन प्रस्तुत किए। वक्ताओं ने गुरु नानक देव के मूलमंत्र सबका मालिक एक पर प्रकाश डाला। उन्होंने सभी को परमपिता परमेश्वर की संतान बताया और मिल-जुलकर रहने का संदेश दिया।
दोपहर बाद बच्चों के सबद कीर्तन हुए और सभी ने गुरु का लंगर चखा। रात्रि कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम से सबका मन मोह लिया। मुख्य ग्रंथी ज्ञानी बलकार सिंह, ज्ञानी चरणजीत सिंह और वीर मनी सिंह के रागी जत्थे ने गुरबाणी कथा कीर्तन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष सोनाली जैन, सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, गुरु सिंह सभा के संरक्षक अवतार सिंह और अध्यक्ष ओंकार सिंह सलूजा सहित कई लोग उपस्थित रहे। नगर पालिका अध्यक्ष सोनाली जैन को सरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरविंदर सिंह सलूजा, महामंत्री जगजीत सिंह, मंत्री मनजीत सिंह, चरणजीत सिंह, कोषाध्यक्ष परमजीत सिंह छतवाल, पर्सन सिंह, वीरेंद्र सिंह बीके, जगदीश सिंह लोधी, समाजवादी पार्टी से ज्योति सिंह लोधी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें