बांसी। थाना जखौरा क्षेत्र के ग्राम नदनवारा में रविवार शाम गाली देने से मना करने पर युवक पर तमंचे से फायर कर दिया गया। पीड़ित दीपक राजा के प्रार्थना पत्र के अनुसार, वह शाम को अपना ट्रक रोड पर खड़ा कर गांव नदनवारा आए थे। तभी गांव के विक्रम राजा अपने साथियों के साथ लाठी-डंडे और तमंचा लेकर आए और गाली-गलौज करने लगे। मना करने पर उन लोगों ने पीट दिया तथा शोर मचने पर विक्रम राजा ने जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर कर दिया। ग्रामीणों को आता देख आरोपी भाग निकले। दीपक राजा की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया। थाना इंचार्ज दीपक कुमार ने बताया कि आरोपी विक्रम राजा को तमंचा, एक खोखा व कारतूस सहित गिरफ्तार कर लिया गया। संवाद