फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: दस क्रय केंद्रों पर उपलब्ध नहीं हो सका बारदाना

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। जनपद में स्वीकृत मूंगफली के दस क्रय केंद्रों पर अब तक बारदाना उपलब्ध नहीं हो सका है, जिसकी वजह से इन क्रय केंद्रों का संचालन शुरू नहीं हो सका है। इस वजह से किसानों को मंडी में आढ़तियों के यहां मूंगफली बेचने को मजबूर होना पड़ रहा है।
जनपद में मूंगफली खरीद के लिए कुल 30 क्रय केंद्र अलग-अलग जगहों पर स्वीकृत किए गए हैं। इनमें अब तक मात्र दस केंद्रों पर ही खरीद हो रही है, जबकि कुल 10 क्रय केंद्र खोले गए हैं। अब तक जो क्रय केंद्र संचालित हो रहे हैं, उनमें भी करीब पांच हजार क्विंटल मूंगफली खरीद हो चुकी। वहीं, इनमें से पीसीएफ और उत्तर प्रदेश उपभोक्ता सहकारी संघ के भी सरकारी क्रय केंद्र भी स्वीकृत हैं। इनमें से दस सरकारी क्रय केंद्र ऐसे हैं, जिन पर अब तक बारदाना ही उपलब्ध नहीं कराया जा सका है। जिसके चलते यह केंद्र संचालित नहीं हो सके हैं। ऐसे में किसानों को सरकारी क्रय केंद्र स्वीकृत होने के बाद भी अब तक लाभ नहीं मिल पा रहा है। इससे किसानों को जरूरत होने पर मंडी में जाकर आढ़तियों की दुकानों पर कम दाम में मूंगफली बेचने को मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
सरकारी संस्थाओं के क्रय केंद्रों पर बारदाना मंगाने के लिए लखनऊ मुख्यालय पत्राचार किया गया है। जल्द ही बारदाना मिलने की उम्मीद है। बारदाना मिलने पर जल्द ही अन्य क्रय केंद्रों का संचालन शुरू कराया जाएगा।
-अर्विन मिहिर सिंह, एआर कोऑपरेटिव।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें