फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन को लेकर तीन पक्ष आमने- सामने

Sat, 22 Oct 2016 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
dharna pradarshan - फोटो : demo
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला पिसनारी बाग में एक जमीन के विवाद को लेकर तीन पक्ष आमने-सामने आ गए हैं। इस मामले में एक पक्ष ने विपक्षियों पर जमीन पर जबरन निर्माण करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कार्रवाई की मांग को लेकर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट के बाहर  धरना प्रदर्शन किया। वहीं उक्त जमीन पर निर्माण कार्य करने वाले व्यक्ति ने पुलिस के सामने जमीन की रजिस्ट्री व न्यायालय के फैसले के साक्ष्य रखते हुए विपक्षियों पर जबरन परेशान करने के आरोप लगाए हैं। वहीं तीसरे पक्ष ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर बताया कि उनका इस मामले से कोई सरोकार नहीं हैं, उनकी छवि खराब करने के लिए इस मामले में घसीटा जा रहा है।     
विज्ञापन

मुहल्ला पिसनारी में रहने वाले एक परिवार के बालचंद्र व उसकी पत्नी जशोदा और भगौने व उसकी पत्नी रामकली ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट चौराहे पर धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर बताया कि दो लोग अपने सहयोगियों के साथ मिलकर जबरन उसकी जमीन पर निर्माण कार्य करा रहे हैं।  उक्त भवन निर्माण कार्य का प्राधिकरण विभाग से मानचित्र भी स्वीकृत नहीं कराया गया है। प्रदर्शन कारियों ने निर्माण कार्य को रुकवाते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कार्रवाई नहीं करने पर परिवार समेत आमरण अनशन पर बैठने की चेतावनी भी दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी डा.रुपेश कुमार ने नियत प्राधिकारी अवर अभियंता एसके प्रजापति को मौके पर पहुंचकर मामले की जांच के आदेश दिए। प्राधिकारण विभाग के पहुंचने से पहले ही कोतवाली पुलिस मौका स्थल पर पहुंच गई और वहां निर्माण कार्य कर रहे लोगों को पकड़कर कोतवाली ले आई। जब प्राधिकरण विभाग के अधिकारी वहां पहुंचे तो निर्माण का रुका मिला और मौके पर कोई भी नहीं मिला।      
वहीं उक्त जमीन पर निर्माण कार्य कराने वालों ने बताया कि दोनों लोगों ने उक्त जमीन खरीदी थी। विपक्षी द्वारा जबरन उसे परेशान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि विपक्षियों द्वारा उन्हें परेशान करने के लिए स्थानीय न्यायालय में भी वाद दायर किया था। निर्माण कार्य को रोका न जाए और विपक्षी के खिलाफ कार्रवाई की जाए।     वहीं तीसरे पक्ष ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर कहा कि विपक्षी और उसके परिजनों द्वारा उन्हें नाजायज रुप से परेशान किया जा रहा है। उक्त जमीन खरीदी गई थी। कुछ माह पूर्व विपक्षियों ने न्यायालय में वाद दायर किया था। विपक्षी फर्जी शिकायती पत्र देकर परेशान कर रहे हैं। उसका इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है उसकी छवि को खराब करने के लिए फर्जी बदनाम किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर निष्पक्ष जांच की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें