फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुंदेलखंड में हरियाली लाएगी खुशहाली

Sat, 07 May 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
greenary, lalitpur news - फोटो : demo
विज्ञापन
ललितपुर। बुंदेलखंड की हरियाली अब यहां की खुशहाली का कारण बनेगी। विकसित देशों ने जिले को कार्बन क्रेडिट में एक यूनिट प्रति डॉलर देने का निर्णय लिया है, इसके तहत चिह्नित वन क्षेत्रों के पौधे जितनी कार्बन डाई ऑक्साइड अवशोषित करेंगे, उसी हिसाब से तय फार्मूले के जरिए क्रेडिट निकालकर प्रोत्साहन राशि समितियों को दी जाएगी। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
विज्ञापन


आसमान में फैल रही जहरीली गैसें न केवल लोगों की सेहत बिगाड़ रही हैं, बल्कि ओजोन परत को भी नुकसान पहुंचा रही हैं। कार्बन डाई ऑक्साइड  का स्तर दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है, जिसके परिणामस्वरूप अधिक गर्मी व समय पर बारिश नहीं होने जैसी समस्याएं सामने आ रही हैं। संयुक्त राष्ट्र संघ सहित विश्व के विकसित देशों के लिए यह चिंता का कारण बना हुआ है।

विश्व के विकसित देशों ने इस स्थिति से निपटने के लिए स्वच्छ कार्य पद्धति परियोजना बनाई है, इसमें उन जगहों पर पौधे लगाए जाएंगे, जहां पर पच्चीस वर्ष पहले जंगल था और आज नहीं है। जब पौधे बड़े हो जाएंगे तो जांच दल आकर उसकी माप करेगा। पेड़-पौधे की आकार की माप-तोल के आधार पर विकसित देश विकासशील देश को पैसा देंगे।
विज्ञापन


इस योजनांतर्गत ललितपुर जिले की 14 संयुक्त वन प्रबंध समितियों को चुना गया है। चिह्नित समितियों के अंतर्गत कराए गए पौधरोपण की कार्बन क्रेडिट निकालकर प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी, जिससे पौधरोपण किया जाएगा, ताकि दुनिया में पर्यावरण साफ-सुथरा हो सके।

चयनित समितियां
तालबेहट वन रेंज में करेगा, कंधारीकलां, पिपरई, तिंद्रा, विजयपुरा, कड़ेसराकलां, टेटा, ललितपुर रेंज में धौजरी, महरौनी रेंज में कुसमाड़, बार रेंज में   बिल्ला, पाह, गंगचारी, दैलवारा और मड़ावरा रेंज में हंसरी समिति का चयन किया गया है।

निर्धारित क्षेत्रफल
संयुक्त वन प्रबंध समिति करेगा में 53.72 हेक्टेयर, कंधारीकलां में 17.6, पिपरई  में 6.79,  तिंद्रा में 22.71, विजयपुरा में 11.86, कड़ेसराकलां में 37.83,  टेटा में  9.02, धौजरी में 42.6, कुसमाड़ में 8.47, बिल्ला में 83.78, पाह  में 36.39,  गंगचारी में 24.17, दैलवारा में 49.38 और हंसरी में 11.77 हेक्टेयर क्षेत्र लिया गया है। इस तरह कुल 416.09 हेक्टेयर क्षेत्रफल में कार्बन क्रेडिट की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
विज्ञापन


कार्बन क्रेडिट प्रक्रिया में वन विभाग को करीब 20 लाख रुपये हर साल प्राप्त होंगे। इस तरह तीस साल तक विकसित देशों से जंगल को संवारने में मदद मिलेगी।
- वीके जैन
डीएफओ ललितपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें