फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: कर्मभूमि से जन्मभूमि बाइक यात्रा का भव्य स्वागत

Sat, 26 Sep 2026 01:22 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर-बानपुर-बांसी। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित कर्मभूमि से जन्मभूमि बाइक यात्रा का जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने स्वागत किया। वाराणसी से बड़नगर की ओर बढ़ रही इस यात्रा की अगवानी बानपुर मंडल के यूपी एमपी सीमा पर हुई। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और पुष्पवर्षा से अभिनंदन किया। इस दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष नीतेश संज्ञा, सदर विधायक रामरतन कुशवाहा सहित कई प्रमुख नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन

बांसी कस्बे में भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य बद्री प्रसाद दुबे के आवास पर स्वागत कार्यक्रम हुआ। सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने यहां चौपाल का शुभारंभ किया। शहर में भाजपा जिला मंत्री सोनाली बबेले और महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने भी यात्रा का स्वागत किया। नगर पालिका अध्यक्ष सोनाली जैन ने सदर कांटा और कार्यालय के बाहर भी अभिनंदन किया। कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क अभियान को आगे बढ़ाने का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें