फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंच से बोलीं राज्यपाल आनंदी बेन, महिला सशक्तीकरण की बात करते हैं और उनको ही सबसे पीछे बैठाए हुए हैं...

विज्ञापन
जीआईसी कार्यक्रम में संबोधित करती राज्यपाल आनंदीवेन पटेल - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। राज्यपाल ने संबोधन के दौरान कहा कि महिला सशक्तीकरण की बात करते हैं और महिलाओं को पीछे बैठाए हैं, अधिकारी आगे बैठे हैं। उन्होंने कहा कि मेरे जाने के बाद बैठाते रहना। राज्यपाल जीआईसी में आयोजित कार्यक्रम में मंच से लोगों को संबोधित कर रहीं थीं। उन्होंने मंच से देखा कि सभागार में आगे की छह-सात लाइनों में अधिकारी बैठे हैं। कार्यक्रम में महिलाओं को बिल्कुल पीछे बैठाया गया। इस दौरान महिला सशक्तीकरण पर बोलते समय उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में महिलाओं को बहुत पीछे बैठाया गया है।
विज्ञापन

राज्यपाल ने स्वयं सहायता समूह को दिया एक करोड़ का सीसीएल चेक
ललितपुर। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल जनपद में आंगनबाड़ी केंद्रों के साथ ही स्वयं सहायता समूह के लिए एक करोड़ का सीसीएल चेक दिया। वृद्धाश्रम के लिए कूलर, 2.08 लाख रुपये की राशि से वॉशिंग मशीन, कूलर, फ्रिज, आरओ, टीवी, गीजर, रजाई आदि सामान का वितरण किया।
राजकीय इंटर कॉलेज के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बुंदेलखंड विश्व विद्यालय झांसी द्वारा चार लाख की 10 किटें 10 हजार रुपये प्रति किट की दर से प्रदान की। इसी प्रकार 1.25 लाख की 25 किटें जनपद के लीड बैंक पंजाब नेशनल बैंक की ओर से, 1.25 लाख की 25 किटें बजाज पावर जनरेशन कारपोरेशन लिमिटेड की ओर से, 1.25 लाख की 25 किटें दीपचंद्र चौधरी महाविद्यालय द्वारा, 1.25 लाख की 25 किटें पहलवान गुरुदीन महाविद्यालय पनारी की ओर से, 55 हजार की 50 किटें कृषि एवं प्रोद्योगिक विश्वविद्यालय बांदा की ओर से प्रदान की गईं।
विज्ञापन

इस प्रकार जनपद की 160 आंगनबाड़ी केंद्रों को नौ लाख 55 हजार की आवश्यक वस्तुएं जिनमें मुख्यत: कुर्सी, टेबिल, ट्राईसाइकिल, झूले वाले घोड़े, व्हाइट बोर्ड, वजन नापने की मशीन, बर्तन, स्टील के स्टोरेज, खिलौने एवं किताबें वितरित की गईं। साथ ही स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को एक करोड़ की धनराशि का सीसीएल डेमो चेक प्रदान किया गया।
इसके अलावा जनपद में संचालित पं. दीनदयाल उपाध्याय वृद्धजन आश्रम के संचालक प्रदीप मिश्रा को वॉशिंग मशीन, चार कूलर फैन, एक रेफ्रिजरेटर, आरओ/वाटर प्यूरीफायर, 46 इंच का टीवी, दो गीजर एवं 70 रजाई एवं सामान रखने के लिए चार रैक प्रदान किए। उन्होंने वृद्ध आश्रम के 70 संवासियों के लिए 70 सेट कंबल एवं स्वेटर भी प्रदान किए। मौके पर आंगनबाड़ी केन्द्रों को सुविधा संपन्न बनाए जाने हेतु विशेष सहयोग प्रदान करने के लिए सहयोगियी संस्थाओं के प्रतिनिधियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी आलोक सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार पांडेय, अपर जिलाधिकारी गुलशन कुमार, जिला विकास अधिकारी केएन पांडेय, जिला समाज कल्याण अधिकारी अभिषेक अवस्थी, जिला कार्यक्रम अधिकारी नीरज सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक रामशंकर, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रामप्रवेश, जिला सूचना अधिकारी पीयूष चंद्र राय आदि उपस्थित रहे।
....जब राज्यमंत्री राज्यपाल का नाम लेने पर अटके
राज्यपाल के कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल मनोहरलाल पंथ जब अपना संबोधन कर रहे थे तो एक जगह वह राज्यपाल का नाम लेने पर अटक गए तो मुख्य एंकर समेत कई लोगों ने उन्हें धीमे से नाम भी बताया। उन्होंने बात संभालते हुए कहा कि वह उन्हें राज्यपाल ही कहेंगे। जिस पर सभी हंसने लगे। यहां तक कि राज्यपाल भी मुस्कराए बिना नहीं रह सकी।

जीआईसी में साड़ी के स्टोल का अवलोकन करती हई राज्यपाल आनंदीबेन पटेल- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें