फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी दुकान को तोड़ बना रहे बेसमेंट

Sun, 25 Dec 2016 01:33 AM IST
lalitpur
विज्ञापन
प्रशासन - फोटो : demo pic
विज्ञापन
ललितपुर। शहर में बनी नगर पालिका की दुकानों में किराएदारों द्वारा बिना विभागीय अनुमति के अवैधानिक तरीके से तोड़फोड़ करने व निर्माण कार्य करने की घटनाएं हमेशा ही सामने आती रही हैं और विभागीय अधिकारी भी नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करते हैं। नगर पालिका की इसी उदासीनता व लाचार कार्यप्रणाली के चलते किराएदारों के हौंसले इतने बुलंद हो गए हैं कि स्थानीय कटरा बाजार में स्थित नगर पालिका की 33 नंबर दुकान के किराएदार ने बीच बाजार सरकारी दुकान को ध्वस्त कर दिया है। यही नहीं उक्त किराएदार नगर पालिका की दुकान में बेसमेंट का भी निर्माण करा रहा है। मामले की जानकारी जब नगर पालिका के अधिकारियों को लगी तो शनिवार सुबह विभागीय कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य रुकवा दिया है। सदर कोतवाली से लेकर सीएमओ कार्यालय परिसर के बाहर मुख्य मार्ग पर नगर पालिका की जो छोटी दुकानें बनी हैं, उनमें कई लोगों ने दो-तीन दुकानों की दीवारों को तोड़कर एक कर लिया है। इन दुकानों में अधिकतर लोग सिगमी किराएदार के तौर पर दुकानों में व्यापार कर रहे हैं।
विज्ञापन


निरस्तीकरण के साथ हो सकती एफआईआर
शनिवार को स्थानीय कटरा बाजार में दुकान नंबर 33 को ध्वस्त करके तो निर्माण कार्य हो रहा था इस मामले में अधिशासी अधिकारी राकेश कुुमार के निर्देशन में कर अधीक्षक हेमंत सिंह ने मौके का निरीक्षण करके विभाग को रिपोर्ट सौंप दी है।

कार्रवाई जरूर होगी
इस मामले में नगर पालिका अधिशासी अधिकारी राकेश कुमार का कहना है कि वह शनिवार को जिला मुख्यालय पर नहीं थे, लेकिन मामले में जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। मामला बड़ा है, इसलिए दुकान के निरस्तीकरण की कार्रवाई प्राथमिकता पर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राकेश कुमार
अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका ललितपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें