फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीआईसी में जमा होंगी बोर्ड परीक्षा की कॉपियां

Fri, 17 Mar 2017 12:43 AM IST
lalitpur
विज्ञापन
परीक्ष्‍ाा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जिले में चल रही यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाएं शहर के राजकीय इंटर कॉलेज में जमा की जाएंगी। उत्तर पुस्तिका संकलन केंद्र की व्यवस्थाएं संचालित करने के लिए एक उप नियंत्रक और सह उप नियंत्रक भी बनाए गए हैं। जीआईसी के अलावा किसी अन्य केंद्र पर उत्तर पुस्तिकाएं जमा नहीं होंगी।
विज्ञापन



जिले के 42 केंद्रों पर 35993 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। इन परीक्षार्थियों की उत्तर पुस्तकें जमा करने के लिए राजकीय इंटर कॉलेज को संकलन केंद्र बनाया गया है। डीआईओएस डा. आरपी वर्मा ने जीआईसी के प्रभारी प्रधानाचार्य राजेंद्र कुमार त्रिपाठी को उप नियंत्रक, प्रवक्ता अरुण बाबू शर्मा को सह उप नियंत्रक नियुक्त किया है। इसके अलावा पालीवार अध्यापकों के साथ कर्मचारियों को नामित कर दिया है। प्रथम पाली में सहायक अध्यापक लाखन प्रसाद विश्वकर्मा, अशोक कुमार साहू, रवि कुमार, जाहिद खां मंसूरी को नियुक्त किया गया है। वहीं, द्वितीय पाली में सहायक अध्यापक श्रीकांत खरे, राहुल जैन, मुन्नालाल तिवारी, यशवंत कुमार उत्तर पुस्तिकाओं का संकलन करेंगे।

उप नियंत्रक राजेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि जिले में एक भी उप संकलन केंद्र नहीं बनाया गया है। छोटा जिला होने की वजह से मुख्यालय पर ही कॉपियां जमा होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें