फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौना-पिपरट सड़क पर चलना मुश्किल

विज्ञापन
जामनीबांध गेटों के बीच कच्चा रास्ता है जहां से निकलते हैं वाहन। - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
डोंगरा खुर्द । गौना तिराहा नेशनल हाईवे से पिपरट जाने वाले मार्ग पर जामनीबांध के गेटों के पीछे नदी पर पक्का रपटा न होने के कारण राहगीरों को काफी परेशानी हो रही है। 28 किलोमीटर लंबी इस सड़क पर जगह-जगह पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। इससे वाहन चालकों व राहगीरों का निकलना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

पहले नदी पर सिंचाई विभाग की देखरेख में कच्चा रास्ता बनवाया जाता था लेकिन करीब 15 साल से इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया जिससे इसकी मरम्मत नहीं हो सकी है। बारिश के मौसम में जामनीबांध गेटों के खुलने से रपटे की पूरी सामग्री मिट्टी सहित बह गई है और गोल पत्थर आ गए जिससे चलने वाले लोगों को भरे पानी पत्थरों पर चलकर नदी पार करना पड़ता है। कुछ दिनों पहले लोगों ने श्रमदान कर मिट्टी ङालकर रास्ता तो बना लिया लेकिन भारी वाहनों का निकलना मुश्किल भरा रहता है। कईं बार दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। इस मार्ग से गौना, नाराहट, सड़खरी, जमौरा, उमरिया, झरावटा, बगौनी, इमलिया, नयागांव, बछरई, मकरीपुर, ललितापुर, बनयाना, अर्जुन खिरिया, दौलतपुर, डोगरा खुर्द, दिगवार, बरेजा, पटना, पारौल, गुरयाना, चांदोरा, गुढा खिरिया, सिंगरवारा, ककरुआ, गुढ़ा पड़रिया, देवरी, मुड़िया, गदौरा, बहादुरपुर आदि गांवों के हजारों वाहन इस सड़क से गुजरते हैं। क्षेत्रवासियों का कहना है कि प्रार्थनापत्र देने के बाद भी प्रशासन इस मार्ग की अनदेखी कर रहा है। यह सड़क गौना नेशनल हाईवे से टू लेन मड़ावरा और मदनपुर को जोड़ती है ।
विज्ञापन

जामनीबांध के गेटों के पीछे नदी पर पुल के बन जाने से लोगों को आवागमन में सुविधा हो जाएगी। इसके साथ ही क्षेत्र का विकास भी तेज गति होगा ।
- अजय प्रताप सिंह
सड़क की हर साल मरम्मत होती है लेकिन गुणवत्तापूर्ण कार्य नहीं करवाया जाता है। इससे सड़क जल्दी उखड़कर गड्ढों में तब्दील हो जाती है।
- जितेंद्र पांडेय

गौना- पिपरट सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे।- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें