फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंपती गोलीकांड: देर रात गंभीर रूप से घायल चंचल ने भी तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर । मोहल्ला आजादपुरा में पत्नी को गोली मारकर खुदकुशी करने वाले युवक की बृहस्पतिवार को मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि पत्नी ने देर रात मेडिकल कालेज झांसी में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। शुक्रवार को महिला के मायके व ससुराल पक्ष के लोग झांसी मेडिकल कॉलेज पहुंच गए थे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह आजाद जैन व चंचल के बीच दिन में मामूली बात पर विवाद हुआ था, जो देर शाम तक अनहोनी में बदल गया और दोनों की जान चली गई। पुलिस के अनुसार दोनों के बीच यह पहला मामला नहीं था, दंपती के बीच शादी के कुछ समय बाद से ही अक्सर विवाद होता रहता था। कुछ दिन पहले भी इनके बीच हुआ विवाद कोतवाली तक पहुंच गया था, जहां चंचल ने अपने पति के खिलाफ तहरीर भी दी थी। इसके बाद परिजनों और रिश्तेदारों की मध्यस्थता से मामला शांत करा दिया गया था, लेकिन दोनों के बीच दूरियां लगातार बढ़ती चली गईं। किसी न किसी बात पर रोजाना विवाद होता ही रहता था।
अब दादा दादी ही हैं दिव्यांग आर्या का सहारा
आजाद और चंचल की पांच साल की दिव्यांग बेटी आर्या माता पिता दोनों की मौत हो जाने के बाद अब दादा दादी के सहारे है। आर्या न तो चल सकती है और न ही बोल और न ही देख सकती है। ऐसे में उसकी देखरेख करना भी बड़ी जिम्मेदारी है। आर्या के दादा नरेंद्र जैन ही उसकी देखरेख कर रहे हैं।
विज्ञापन

मृतक पति पर मुकदमा दर्ज
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत शहर के मोहल्ला आजादपुरा में गोली मारकर घायल करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने मृतक पति आजाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सिविल लाइन निवासी राकेश कुमार जैन पुत्र खुशाल चंद जैन ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को तहरीर देकर बताया कि उसकी बहन चंचल अपने पति आजाद जैन पुत्र नरेंद्र कुमार जैन मोहल्ला आजादपुरा रिसाला मंदिर के पास संजीव कुमार जैन के मकान में किराए से रहती थी। 30 अप्रैल की शाम करीब साढ़े सात बजे उसे जानकारी हुई कि उसके बहनोई आजाद जैन से अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से चंचल को गोली मार दी और अपने को स्वयं गोली मार ली। वह मौके पर पहुंचा तो उसकी बहन व बहनोई को परिवार वाले लोग अस्पताल ले गए। अस्पताल में जानकारी मिली कि बहनोई आजाद जैन की मौत हो गई है और उसकी चंचल को इलाज के लिए झांसी रेफर कर एंबुलेंस से भेजा गया है। कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर मृतक आजाद जैन के खिलाफ दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें