ललितपुर। भक्ति के मार्ग से भगवान को पाना बहुत ही आसान है। यह बात कंचनघाट पर आयोजित भागवत कथा के दौरान व्यास पीठ से महंत सूर्यप्रकाश दास ने कही। उन्होंने ध्रुव के भगवान को प्राप्त करने की कथा सुनाई।
कथा व्यास ने कहा कि निर्मल मन से की गई भक्ति से भगवत प्राप्ति का रास्ता खुलता है। उन्होंने सती महिमा का भी गुणगान किया। कहा कि अगर कोई स्त्री चाहे तो पति की सेवा कर भी भगवत प्राप्ति का मार्ग पा सकती है। उन्होंने कहा कि भागवत में प्रेम व भक्ति का विशेष महत्व बताया गया है। लाखों वर्ष तपस्या के बाद भी जिन्हें भगवत प्राप्ति नहीं होती है, उन्हें भक्ति मार्ग से भगवान की प्राप्ति हो जाती है। इस अवसर पर देवेंद्र कुशवाहा, कैलाश, गिरजा शंकर चौबे, शैलेंद्र चौबे, चंद्र प्रकाश चौबे, संजय देवलिया, शिवनारायण रावत आदि मौजूद रहे। संवाद