फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजादी का अमृत महोत्सव

विज्ञापन
कैप्सन =1 - दीप प्रज्वलित करते मुख्य अतिथि मेंजर अजीत कुमार 2- नाटक प्रस्तुत करती छात्राए 3 - छात्राओ? - फोटो : TALDEHATE
विज्ञापन
तालबेहट। आजादी अमृत महोत्सव के तहत मंगलवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में वीरगाथा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं ने पोस्टर, रंगोली की शानदार प्रस्तुति के बाद देशप्रेम पर नाटक और गीतों से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मेजर अजीत कुमार ने छात्राओं को सैन्य क्षेत्र में सेवा करने के लिए प्रेरित किया। निदेशक राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद के निर्देश पर सैन्य ईकाई तालबेहट के सहयोग से इस वीरगाथा कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसका शुभारंभ मेजर अजीत कुमार, डायट प्राचार्य एवं विद्यालय के प्रधानाचार्या अंजना वर्मा ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया। विद्यालय में वीरता के ऊपर छात्राओं ने शानदार पोस्टरों एवं रंगोली की गैलरी सजाई।
विज्ञापन

छात्राओं ने देशप्रेम के ऊपर नाटकों की एवं गीतों की शानदार प्रस्तुति देकर पूरे माहौल में जोश भर दिया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में ऊषा अंसारी, प्रतिमा नारायन, प्रियांजलि आदि का सक्रिय सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन श्याम बाबू ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें