ललितपुर। शहर कोतवाली अंतर्गत ग्राम मड़वारी के मजरा सूडर में नदी के किनारे एक युवती का शव मिला। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है।
ग्राम मड़वारी के मजरा सूडर में मंगलवार दोपहर तीन बजे नदी के किनारे एक युवती का शव दिखाई दिया। जिसकी सूचना ग्राम प्रधान प्रेमनारायण कुशवाहा ने राजघाट चौकी इंचार्ज अजय कुमार त्रिपाठी को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। युवती की उम्र लगभग 28 वर्ष बताई जा रही है। युवती नीले रंग का जींस पेंट व लाल रंग की फुल टी शर्ट पहने हैं। हालांकि युवती की शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।