फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर को 22 घंटे बिजली का ऐलान पहले ही दिन फेल

Thu, 02 Jun 2016 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
electrecity, lalitpur hindi news - फोटो : demo
विज्ञापन
ललितपुर। बिजली कटौती से पीड़ित उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन ने शहरी क्षेत्र को एक जून से 22 घंटे बिजली का तोहफा दिया है। हालांकि, ग्रामीण क्षेत्रों में पूर्व की तरह बीस घंटे बिजली आपूर्ति यथावत रखते हुए नया रोस्टर लागू कर दिया है। बिजली सप्लाई का नया रोस्टर मंगलवार की रात से लागू कर दिया गया है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन द्वारा शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में हर माह रोस्टर के अनुसार बिजली कटौती की जाती है। पिछले तीन महीने से जिले में सूखा राहत के चलते नलकूप कनेक्शन लिए किसानों को राहत देते हुए बीस घंटे बिजली सप्लाई का रोस्टर लागू किया गया था। तब से जनपदवासियों को पनकी कंट्रोल द्वारा जारी रोस्टर के अनुसार दो चरणों में चार घंटे की कटौती करते हुए एक साथ बीस घंटे बिजली दी जा रही थी।

लेकिन, अब पनकी कंट्रोल ने शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती का नया रोस्टर एक जून से तीस जून तक के लिए लागू कर दिया है, जिसके तहत अब शहरी क्षेत्र में सुबह दस बजे से दोपहर बारह बजे तक मात्र दो घंटे की बिजली कटौती की जाएगी। मंगलवार की आधी रात्रि से 22 घंटे बिजली सप्लाई का नया रोस्टर शुरु कर दिया गया है। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में पूर्व की भांति 20 घंटे बिजली का नया रोस्टर लागू किया है।
विज्ञापन


हालांकि, कटौती के समय में परिवर्तन किया गया है, जिसके अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह दो चरणों में सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे और रात्रि में आठ बजे से रात दस बजे तक चार घंटे की बिजली कटौती की जाएगी।

रोस्टर से अधिक होती बिजली कटौती
ललितपुर। पनकी कंट्रोल द्वारा एक जून से शहरी क्षेत्रों में 22 घंटे और ग्रामीण क्षेत्रों में 20 घंटे बिजली सप्लाई का नया रोस्टर लागू तो कर दिया गया है, लेकिन आए दिन ओवरलोड और फाल्ट के कारण होने वाली घंटों की अघोषित बिजली कटौती का समायोजन करने की योजना विभाग द्वारा तैयार नहीं हो सकी है, जिसके कारण शासन की मंशानुसार पनकी कंट्रोल द्वारा भले ही शहरवासियों के लिए बाइस घंटे बिजली आपूर्ति का रोस्टर लागू कर दिया हो, लेकिन बिजली विभाग द्वारा की जाने वाली घंटों की अघोषित बिजली कटौती का समायोजन किस प्रकार किया जाएगा। अब तक विभाग द्वारा अघोषित कटौती का समायोजन नहीं किए जाने से बिजली सप्लाई का रोस्टर मात्र दिखावा ही रह जाता है और शहरवासियों को रोस्टर से कहीं अधिक बिजली कटौती का सामना करना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें