संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। आगामी 13 जुलाई को राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन को लेकर बृहस्पतिवार को अपर जिला जज यशवंत कुमार सरोज ने न्यायिक अधिकारियों के साथ बैठक की। इसे सफल बनाने की रूपरेखा तैयार की। एक अन्य बैठक में बैंक के शाखा प्रबंधकों से कहा कि अधिकतम वादों का निस्तारण कराना सुनिश्चित करें।
उत्तर प्रदेश विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेश व जनपद न्यायाधीश आलोक कुमार पाराशर के निर्देश पर अपर जिला जज यशवंत कुमार सरोज ने न्यायिक अधिकारियों से लोक अदालत को सफल बनाने को कहा। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक वादों का निस्तारण हो, इसके लिए सभी प्रयास करें। इस दौरान मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विभांशु सुधीर, अपर सिविल जज (सीनियर डिवीजन) मयंक जायसवाल, सिविल जज (सीडि-एफटीसी) रवि शंकर गुप्ता, सिविल जज (जूडि) अदिति जैन, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट महरौनी नरेश दिवाकर, सिविल जज (जूडि) अतुल, न्याय अधिकारी ग्राम न्यायालय तालबेहट रंजीत कुमार वर्मा, विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट बहादुर सिंह उपस्थित रहे।
उधर, बैंक शाखा प्रबंधकों के साथ हुई बैठक में अपर जिला जज ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा वाद निस्तारित कराएं, जिससे आमजन लाभ प्राप्त कर सके। बैठक में लीड बैंक मैनेजर रंजीत कुमार, बैंक ऑफ बड़ौदा के कैलाश नारायण, प्रथमा सर्व यूपी ग्रामीण बैंक नीरज दीक्षित, बीएसएनएल से अखिलेश कुमार गौतम आदि उपस्थित रहे।