फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रॉविडेंट फंड के भुगतान की जिम्मेदारी को गजट जारी हो

विज्ञापन
प्रदर्शन करते विद्युत कर्मचारी - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
प्रॉविडेंट फंड के भुगतान की जिम्मेदारी को गजट जारी हो
विज्ञापन

ललितपुर। बिजली विभाग में पीएफ घोटाला सामने आने के बाद कर्मचारी, अधिकारी और अवर अभियंता विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। 48 घंटे के कार्य बहिष्कार के दौरान मंगलवार को भी विरोध प्रदर्शन हुआ और धरना दिया। उन्होंने सरकार से प्रॉविडेंट फंड के भुगतान की जिम्मेदारी के लिए गजट नोटिफिकेशन जारी करने की मांग की।
विज्ञापन

मंगलवार को कर्मचारियों को कार्य बहिष्कार खत्म हो गया, लेकिन आज बुधवार से जेई संगठन इस मामले में चार दिवसीय कार्य बहिष्कार कर हड़ताल करेगा। इससे बिजली अव्यवस्था फैलने होने की संभावना है। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर विद्युत अधिकारियों व कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर धरना दिया। कर्मचारियों ने शहरी क्षेत्र में गोविंद सागर बांध रोड पर स्थित विद्युत वितरण मंडल कार्यालय पर धरना दिया और नारेबाजी की। प्रदेश सरकार से प्रोविडेंट फंड के भुगतान की जिम्मेदारी लेकर गजट नोटिफिकेशन जारी करने की मांग की। कार्य बहिष्कार के दौरान संघर्ष समिति के विद्युत अधिकारियों व कर्मचारियों ने घोटाले के मुख्य आरोपी को तत्काल बर्खास्त कर गिरफ्तार किए जाने की मांग की। इस मौके पर अधीक्षण अभियंता पीआर सिंह, अधिशासी अभियंता खंड प्रथम शैलेंद्र कुमार कटियार, अधिशासी अभियंता खंड द्वितीय आकाश सचान, अरविंद कुमार गौतम, अनुपम सचान, विकास तिवारी, जगदीश प्रसाद, त्रिलोक, दीनदयाल सोलंकी, अरविंद पाखरे, अविनाश वर्मा, अश्विनी साहू, आशीष यादव, मोहित पटेल, मिलन गुप्ता, राहुल सिंह, प्रगति यादव, रितु अमरया, बच्चू सिंह, कलावती, निर्मला, ज्योति अग्रवाल, नीलम रजक, शैलेंद्र, रोहित सोनी, चंदन सिंह, अनिल सिंह, सुनील पाल, केके नामदेव, मनोहर सिंह, एमपी सिंह, हेमंत शुक्ला, विभाष सोनी, रमाकांत, पुष्पेंद्र, महेंद्र पंत, अजय साहू, शुभम, अतुल, गौरव साहू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें