फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौ सेवकों ने पकड़ें सैकड़ों जानवर

Fri, 26 Oct 2018 01:59 AM IST
lalitpur
विज्ञापन
administration - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
तालबेहट। बृहस्पतिवार को सुबह गौ सेवकों ने राज मार्ग पर वर्मा विहार के पास सैकड़ों जानवरों को पकड़ा। मौके पर ही गौ सेवकों ने आरोपियों की जमकर धुनाई की। बाद में पुलिस ने छह लोगों को अपने कब्जे में लेकर उनके खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया। जानकारी के बाद कई प्रशासनिक अधिकारी मौके पर गए।  
विज्ञापन

सुबह कुछ लोगों ने वर्मा विहार के पास जानवरों के झुंड को देखा। इसकी सूचना पर आसपास के क्षेत्र से भारी संख्या में गौरक्षक दल के सदस्य मौके पर एकत्रित हो गए। गौ रक्षकों ने आते ही जानवरों को लेकर चल रहे लोगों की जमकर खबर ली। बाद में अधिकारियों को इसकी सूचना दी। भारी संख्या में गौवंश के पकड़े जाने की खबर के बाद  उपजिलाधिकारी गजल भारद्वाज आईएएस,  पुलिस क्षेत्राधिकारी विनोद सिंह , तहसीलदार अभिषेक कुमार सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर गए। मौके पर गए अधिकारियों ने सबसे पहले गौसेवकों की बात को सुना। इसके बाद समस्त जानवरों को सुरक्षित ठहरने का प्रबंध किया। पुलिस ने मौके से आधा दर्जन लोगों को अपने कब्जे में भी लिया।        
पुलिस ने तहसील अंतर्गत ग्राम जखौरा निवासी राजा पुत्र जयप्रकाश के शिकायती पत्र पर गुलाब पुत्र ननू बंजारा, राजा पुत्र बाबूलाल, अमर पुत्र गोपी, ठाकुर पुत्र नीता, भवर लाल पुत्र बल्देव, पप्पू पुत्र बाबू निवासी गण ग्राम बगदिया थाना ढोढर तहसील एवं जिला श्योपुर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया।  
विज्ञापन

     
ग्रामीणों को फसल की चिंता      
तालबेहट। भारी संख्या में गॉव के जंगल में जानवरों के ठहरने के कारण वर्मा विहार और उसके आसपास के मजरों के किसानों को इन जानवरों से अपनी फसलों एवं सब्जियों की रखवाली करने का संकट पैदा हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि इतनी अधिक संख्या में जानवरों के खाने का प्रबंध न होने पर वह उनके खेतों की हरियाली को देखकर अवश्य आकर्षित होगें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें