फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय निर्माण में धांधली का आरोप, एडीओ करेंगे जांच

Fri, 26 Oct 2018 01:56 AM IST
lalitpur
विज्ञापन
administration - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मड़ावरा (ललितपुर)। मड़ावरा विकास खंड की ग्राम पंचायत लिधौरा के मजरा गंगचारी निवासी एक व्यक्ति ने खंड विकास अधिकारी मड़ावरा को प्रार्थनापत्र देकर गांव में कराए शौचालय निर्माण में जमकर धांधली बरते जाने का आरोप लगाते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। खंड विकास अधिकारी मड़ावरा वीपी शुक्ला ने एडीओ पंचायत मड़ावरा धनसिंह को मामले की जांच का आदेश दिया है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत लिधौरा के मजरा गंगचारी निवासी शिवराज सिंह पुत्र राम सिंह ने खंड विकास अधिकारी मड़ावरा वीपी शुक्ला को प्रार्थनापत्र देते हुए बताया की हमारे गांव को खुले में शौच मुक्त बनाने के लिए स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत गांव में शौचालयों का निर्माण करवाया गया है, गांव में शौचालय निर्माण के दौरान जिम्मेदार लोगों द्वारा जमकर मनमानी और धांधली बरती गई है। पात्रों की जगह अपात्रों को इस योजना का लाभ दिया गया है, गांव में ऐसे कई लोग हैं जिनके नाम एसबीएम की सूची में नहीं है। फिर भी उनके शौचालय बनवा दिए गए है और वहीं जिनके नाम है, उनके बने नहीं है। गांव के बताया गया है की शिवराज सिंह पुत्र रामसिंह, श्याम कुमारी पत्नी इंद्रपाल सिंह,  सुरपाल सिंह पुत्र भगवान सिंह का नाम शौचालय निर्माण की सूची में दर्शाकर ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत अधिकारी की मिलीभगत के चलते तीनों लाभार्थियों के शौचालय की धन राशि निकाल ली गई है, जिससे लाभार्थियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है,  शौचालय निर्माण की आनलाईन फीडिंग हो जाने से प्रार्थी को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना का लाभ न वर्तमान में मिल पाया है और आगे भी इस योजना का लाभ मिलने की संभावना नहीं है। ग्रामीण का कहना है गांव में दर्जनों शौचालय अधूरे पडे़ हैं। किसी में गेट नहीं लगा तो किसी का टैंक ही नहीं पाटा गया है न ही लाभार्थियों के नाम लिखे गये है वहीं कुछ ग्रामीणों के पक्के  टैंक वाले फ्लैश के शौंचालय वनवा दिये गये है जो नियमानुसार गलत है इसके अलावा भी गांव में जितने भी कार्य हुये है वह कार्य  मनमाने तरीके से एंव नियमों को ताक पर रखकर किये गये है प्रार्थी ने खण्ड विकास अधिकारी से मामले की सही जाँच करवाकर  दोषियों पर उचित  कार्रवाई की मांग की है ।
........
वर्षों से चर्चा में है मड़ावरा विकास खंड की ग्राम पंचायत लिधौरा
मड़ावरा विकास खंड की ग्राम पंचायत लिधौरा वर्षों  से चर्चा में इस ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान एंव पंचायत सचिव पर लम्बे समय से विकास कार्यों में मनमानी एंव धांधली करने के आरोप लगते आये है गांव में हुये विकास कार्यों में हुये घालमेल जिनमें पुरानी बंधी को नया दर्शाकर पुराने सीसी रोड का द्वारा पैसा निकाल लेना इसके अलावा प्रधानमंत्री आवासए शौंचालयए मनरेगा के तहत कराये गये कार्यो में अनियमित्तायें वरते जाने की दर्जनों शिकायतें  ग्रामीणों द्वारा तहसील से लेकर जिले के अधिकारियों तक की गयी है लेकिन कुछ शिकायतों में ग्रामीणों को तसल्ली देने के लिये मामले की जाँच की गयी लेकिन आजतक कोई कार्रवाई अमल मैं नहीं लाई गयी जिससे जिम्मेदार लोगों की मनमानी पर अंकुश नहीं लग पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें