फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: राजघाट, माताटीला और जामनी बांध के गेट खुले, अतिरिक्त पानी की हो रही निकासी

विज्ञापन
विज्ञापन
- बांध के कैचमेट क्षेत्र में हुई बारिश से बढ़ गई थी बांध में पानी की आवक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। बांधों के कैचमेट एरिया में हो रही भारी बारिश से भराव क्षेत्र में पानी की आवक ज्यादा होने पर जलस्तर को निर्धारित करने के लिए राजघाट, माताटीला और जामनी बांध के गेट खोले गए। इसमें राजघाट से 82 हजार, माताटीला से 97 हजार और जामनी बांध से 1993 क्यूसेक पानी की निकासी की जाने लगी। सिंचाई विभाग ने निचले क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में अलर्ट घोषित किया गया।
मध्य प्रदेश क्षेत्र और जनपद में हो रही बारिश से बेतवा नदी उफान पर बह रही है। इससे राजघाट बांध में पानी की आवक ज्यादा हो रही है और बांध का जलस्तर निर्धारित से अधिक पहुंच रहा है। शनिवार को राजघाट बांध के आठ गेट खोलकर 82346 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। वहीं, राजघाट बांध के गेट खुलने से निचले इलाके में निर्मित माताटीला बांध में पानी की आवक ज्यादा हुई और जलस्तर बढ़ गया। जिसे निर्धारित करने के लिए गेट खोलकर करीब 97 हजार क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। इसके साथ जामनी बांध के भराव क्षेत्र में पानी की आवक ज्यादा होने पर शनिवार की रात 8 बजे से जामनी बांध के दो गेट एक-एक फुट से खोलकर 1993 क्यूसेक पानी छोड़ा जाने लगा। बांध के गेट खोले जाने से पूर्व निचले क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में छपरट, पड़वां, धवारी, पठाविजयपुरा, मिदरवाहा में सिंचाई विभाग ने अलर्ट जारी किया और नदी क्षेत्र में न जाने की अपील की। वहीं, बांध के गेट खुलने पर कुजानघाट व छपरट रपटे से पानी होकर गुजरेगा। सिंचाई विभाग के अधिकारी बांध के जलस्तर की लगातार निगरानी कर रहे हैं। नोडल/अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड भूपेश सुहेरा ने बताया कि जलस्तर बढ़ने पर बांध के गेट को खोला गया है। जलस्तर निर्धारित होने पर गेटों को बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

-
जलस्तर निर्धारित होने पर गोविंद सागर बांध के गेट हुए बंद
शुक्रवार की रात को खोले गए गोविंद सागर बांध के गेट शनिवार की दोपहर तक खुले रहे। बांध में पानी की आवक कम होने और जलस्तर को निर्धारित हो जाने के बाद दोपहर दो बजे गेटों को बंद कर दिया गया।
विज्ञापन


शहजाद बांध से निकासी की गई कम
वहीं, शहजाद बांध से छोड़े जा रहे 6096 क्यूसेक पानी की निकासी को कम किया गया। शनिवार की दोपहर एक बजे के करीब बांध से 3057 क्यूसेक पानी की निकासी की जानी शुरू हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें