फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: भारी बारिश और लबालब पानी के बावजूद विद्यालय में फहराया गया तिरंगा, ग्रामीणों में दिखा जोश

Fri, 16 Aug 2019 02:47 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ललितपुर
विज्ञापन
ध्वजारोहण के लिए विद्यालय पहुंचे प्रचार्य और अन्य ग्रमीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
झांसी में लगातार हो रही बारिश के बावजूद गुरुवार को लोग देशप्रेम के रंग में डूबे दिखे। भारी बारिश के बीच भी 15 अगस्त को झांसी के लोगों का देशप्रेम सर चढ़ कर बोलता नजर आया। ग्रामीण इलाकों के लोगों ने झमाझम बारिश और घुटने तक भरे लबालब पानी के बीच भी झंडा फहरा कर स्वतंत्रता दिवस मनाया। 
विज्ञापन


लगातार बारिश के कारण प्राथमिक विद्यालय सरखड़ी का प्रांगण पूरी तरह पानी से लबालब हो गया था। इसके बावजूद गुरुवार सुबह विद्यालय के प्राचार्य राजीव कुमार गुप्ता सभी शिक्षकों और स्टाफ के साथ ध्वजारोहण के लिए विद्यालय पहुंचे। 

इस दौरान ग्राम प्रधान श्री के लाल, एसएमसी अध्यक्ष श्री रजपाल गांव सहित गांव के कई लोग मौजूद रहे। ध्वजारोहण कार्यक्रम के बाद वहां मौजूद सभी लोगों के बीच मिठाइयां भी बांटी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें