शहर कोतवाली अंतर्गत एक गांव में 14 महीने पहले खेत में अकेला पाकर किशोरी के साथ दुष्कर्म करने और जबरन गर्भपात करवाने के मामले के पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
सोमवार को परिजनों के साथ कोतवाली पहुंचकर पीड़िता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया था कि करीब 14 माह पूर्व गांव के जयहिंद सिंह, विजय सिंह, पुष्पेन्द्र सिंह, सुम्मेर सिंह व करतार सिंह ने उसके साथ गैंगरेप किया। बदनामी के डर व आरोपियों के भय के कारण पीड़िता ने परिजनों को घटना की जानकारी नहीं दी। इसका फायदा उठाकर आरोपी किशोरी का लगातार यौन शोषण करते रहे। किशोरी के गर्भवती होने पर आरोपियों ने उसके परिजनों को जान से मारने एवं झूठे मामले में फसाने की धमकी दी और दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया। 11 अप्रैल को आरोपियों ने पीड़िता के साथ फिर दुष्कर्म किया। इस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला कर लिया।
पुलिस के अनुसार पीड़िता की शिकायत पर आरोपियों की तलाश की जा रही थी। बुधवार को आरोपियों के गांव में ही होने की जानकारी मिलने पर पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया है।