आम आदमी सहित पुलिस परिवारों ने लिया पुण्य लाभ
अग्निशमन विभाग के फायर वाहन के टैंकर में भरकर लाया गया है त्रिवेणी संगम से गंगाजल
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। प्रयागराज महाकुंभ में संगम स्थान और गंगाजल प्राप्त करने से वंचित रह गए लोगों के लिए अग्निशमन विभाग के फायर वाहन के टैंकर में भरकर लाए गए संगम का पवित्र गंगाजल लाया गया। बुधवार को पुलिस लाइन में पवित्र गंगाजल को आमलोगों सहित पुलिसकर्मियों के परिवार वालों को वितरित किया गया।
इस वर्ष प्रयागराज में आयोजित हुए दिव्य महाकुंभ 2025 में 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं से पवित्र डुबकी लगाई। हालांकि कई लोग प्रयागराज नहीं जा पाए। कोई लोग लंबे सफर,भीड़ अधिक होने तो कोई अन्य व्यवधान के चलते ऐसा नहीं कर सके। जिस कारण से उनकी संगम में स्नान करने की मंशा अधूरी रह गई थी। लोगों की इस मंशा को पूरी करने के लिए प्रदेश सरकार की पहल पर प्रयागराज महाकुंभ के त्रिवेणी संगम से जिले के अग्निशमन विभाग के फायर वाहन के टैंकर में गंगाजल भरकर लाया गया। बुधवार को पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने गंगाजल की बोतलें वितरित की। जिससे वह भी महाकुंभ और गंगा स्नान से जुड़ी अपनी आस्था को महसूस कर सकें। साथ ही इसका उद्देश्य श्रद्धालुओं को महाकुंभ का अनुभव देना और उनकी श्रद्धा को सशक्त बनाना था। श्रद्धालुओं ने जताई खुशी गंगाजल प्राप्त करने वाले श्रद्धालुओं ने खुशी जताई और प्रदेश सरकार व अग्निशमन विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश निरंजन, जिलाध्यक्ष भाजपा राजकुमार जैन, क्षेत्राधिकारी सदर अभय नारायण राय, मुख्य अग्निशमन अधिकारी डॉ. मतलूब हुसैन, डाॅ. दीपक चौबे, डाॅ. एसपी पाठक सहित अन्य पुलिस अधिकारी, कर्मचारी और आमलोग मौजूद रहे।
वर्जन
प्रयागराज महाकुंभ में अत्यधिक भीड़ होने के कारण कई श्रद्धालु गंगा स्नान और गंगाजल प्राप्त करने से वंचित रह गए थे। ऐसे में प्रदेश सरकार के निर्देश पर अग्निशमन विभाग के माध्यम से संगम का पवित्र जल जनपद लाया गया। जिससे कि वह श्रद्धालु भी गंगाजल प्राप्त कर सकें जो महाकुंभ में नहीं जा सके।
-मोहम्मद मुश्ताक, पुलिस अधीक्षक