फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: गीत में गंगा, वाचन और सामान्य ज्ञान में वर्षा अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर। नेहरू महाविद्यालय में बुधवार को उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान, लखनऊ की ओर से जनपद स्तरीय संस्कृत प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। गीत में गंगा सेन, निधि व आराध्या मालवीय, वाचन में वर्षा निरंजन, सोनम ठाकुर व आरती कुशवाहा और सामान्य ज्ञान में वर्षा, अपर्णा शांडिल्य व सोना क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहीं।
प्राचार्य डॉ ओम प्रकाश शास्त्री ने कहा कि हमारा देश वैदिक काल से ही ज्ञान विज्ञान की तपोभूमि रहा है। यहां की विद्वत परंपरा ने पूरे विश्व में भारत देश को गौरवान्वित किया है। संस्कृत विश्व की सर्वश्रेष्ठ वैज्ञानिक भाषा है। उन्होंने कहा कि संस्कृत राष्ट्रीय भावात्मक एकता का प्रतीक है, इसमें राष्ट्रीय एकता के सूत्र सन्निहित हैं। इस भाषा में ज्ञान का अथाह भंडार है जिस पर अनवरत शोध की आवश्यकता है। उन्होंने छात्रों से आह्वान किया कि श्रेष्ठ संस्कारों की स्थापना के लिए वह संस्कृत भाषा का अध्ययन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता संयोजक डाॅ. दीपक पाठक ने कहा कि संस्कृत भाषा एवं साहित्य भारतीय संस्कृति का मूल आधार रही है। निर्णायक मंडल की सदस्य डाॅ. प्रीति सिरौटिया ने कहा कि संस्कृत भारत की प्राण भूत भाषा है। यह भारतीय धर्म, संस्कृति का अक्षय भंडार है। निर्णायक मंडल के सदस्य हिमांशु धर द्विवेदी ने कहा कि संस्कृत भाषा जन कल्याणकारी है। देववाणी होने के कारण इस भाषा पर सबका अधिकार है। निर्णायक मंडल की सदस्य शिवा यादव, सोनाली संज्ञा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में डॉ राजीव निरंजन, डॉ अनूप दीक्षित, डॉ संदीप श्रीवास्तव, योगेश पांडेय, मगनलाल चैरसिया, रोहित मिश्रा, फहीम बख्श, गजेंद्र यादव आदि उपस्थित रहे। संचालन आरव दीपक पाठक ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें