फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलों से बढ़ती है शारीरिक आरोग्यता

Fri, 05 Feb 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। नेहरू महाविद्यालय में चल रही दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन हो गया। इस दौरान प्रतियोगिताओं में स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। छात्रा वर्ग में रचना रैकवार और छात्र वर्ग में राजकुमार ने व्यक्तिगत चैंम्पियनशिप जीती।
विज्ञापन


प्रतियोगिता का समापन करते हुए मुख्य अतिथि नेमवि प्रबंधक प्रदीप चौबे ने जीवन में खेलों का महत्व बताते हुए खिलाड़ियों से लक्ष्य हासिल करने के लिए संपूर्ण ध्यान केंद्रित करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि खेलों से न केवल विद्यार्थियों का शारीरिक विकास होता है, बल्कि वे जीवन में चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना करने में सक्षम होते हैं। खेलों से व्यक्ति की शारीरिक आरोग्यता बढ़ती है।
विज्ञापन


विशिष्ट अतिथि प्रबंध समिति अध्यक्ष प्रभात दीक्षित ने कहा कि विद्यार्थियों को शारीरिक विकास के लिए खेलों में भागीदारी करना आवश्यक है।

प्राचार्य डा. अवधेश अग्रवाल ने कहा कि खिलाड़ी टीम भावना के साथ संबंधित क्षेत्र में उपलब्धि हासिल करके महाविद्यालय, परिवार, समाज व देश का गौरव बढ़ाएं। संस्कृत विभागाध्यक्ष डा. ओमप्रकाश शास्त्री ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के लिए संजीवनी के समान हैं।

क्रीड़ाधिकारी डा. अनिल सूर्यवंशी ने कहा कि वर्तमान समय में व्यक्ति अनेक रोगों का शिकार हो रहे हैं। इसके लिए खेलों को जीवन में प्राथमिकता देनी होगी।

प्रतियोगिताएं हुई
आज संपन्न हुई प्रतियोगिता में 3000 मीटर दौड़ छात्रा वर्ग में मीरा राजपूत प्रथम, निकिता जोशी द्वितीय व गजरा तृतीय स्थान पर रहीं। 1500 मीटर दौड़ छात्रा वर्ग में निकिता जोशी प्रथम, सुनीता द्वितीय, मीरा राजपूत तृतीय स्थान पर रहीं। 400 मीटर दौड़ छात्रा वर्ग में अर्चना रैकवार प्रथम, निकिता जोशी द्वितीय, रामकुमार तृतीय स्थान पर रहीं।

जेबलिन थ्रो में रचना प्रथम, अर्चना द्वितीय एवं निकिता तृतीय स्थान पर रहीं। प्रतियोगिताओं में 1500 मीटर दौड़ के छात्र वर्ग में राजकुमार प्रथम, ऋषभ पुरोहित द्वितीय, मानसिंह यादव तृतीय रहे। 800 मीटर दौड़ में राजकुमार प्रथम, साहब सिंह द्वितीय, अखंड प्रताप सिंह तृतीय रहे। गोला फेंक में राजबहादुर प्रथम, रोहित पाराशर द्वितीय, हरीशंकर तृतीय रहे।

100 मीटर फाइनल दौड़ में रोहित पाराशर प्रथम, राघवेंद्र सिंह द्वितीय व राजबहादुर तृतीय रहे। 1500 मीटर दौड़ छात्रा वर्ग में निकिता प्रथम, इंद्रेश द्वितीय, रेशू तृतीय रहीं। 100 मीटर दौड़ में रचना रैकवार प्रथम, अभिलाषा राजा द्वितीय, रागनी राजपूत तृतीय रहीं। गोला फेंक में वंदना पुरोहित प्रथम, मीरा राजपूत द्वितीय, अभिलाषा राजा तृतीय रहीं। म्यूजिकल चेयर में निकिता प्रथम, रूबी द्वितीय व रचना साहू तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें