ललितपुर। थाना जाखलौन पुलिस ने कस्बा जाखलौन में ही शनि मंदिर के पास बीते रोज शनिवार को को हारजीत की बाजी लगाते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की है।
थाना जाखलौन में तैनात एसआई अवधेश कुमार सिंह ने जाखलौन पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दस अक्तूबर दिन शनिवार को शाम 5.10 बजे कस्बा में हारजीत की बाजी लगने की जानकारी मिलने पर उन्होंने शनि मंदिर के पास दबिश देकर सात आरोपियों को मौके से पकड़ लिया। उनके पास से मौके से मालफड़ के पांच हजार रुपये और जामा तलाशी में दो हजार रुपये बरामद किए गए। साथ ही उनके पास से 52 ताश के पत्ते भी बरामद हुए। एसआई की तहरीर के आधार पर जाखलौन थाना पुलिस ने कस्बा जाखलौन निवासी महेंद्र सिंह पुत्र फेरन सिंह अहिरवार समेत सात आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।