ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सीतापाठ मंदिर के पास मैदान में कोतवाली पुलिस ने हारजीत की बाजी लगाते हुए छह जुआरी पकड़कर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की है।
कोतवाली में तैनात एसआई प्रेम सिंह ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बृहस्पतिवार को जब वह गश्त पर थे, तभी सीतापाठ मंदिर के पास खाली मैदान में हारजीत की बाजी होने की जानकारी पर उन्होंने पुलिस टीम के साथ छापामारी की, जहां कुछ लोग हारजीत की बाजी लगा रहे थे। टीम ने मौके से छह आरोपियों को पकड़ लिया। उनके पास से मालफड़ में 9050 रुपये, ताश के पत्ते और तलाशी लेने पर कुल 2250 रुपये बरामद हुए। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम आजादपुरा शिशु मंदिर के पास निवासी रामनिवासी नामदेव, आजादपुरा निवासी नितिन जैन, नई बस्ती निवासी प्रदीप कुमार, चंडी मंदिर के पास निवासी हेमंत कुमार व संदीप कुमार, नेशनल कांवेंट स्कूल के पास नई बस्ती निवासी जयंत कुमार बताए हैं। कोतवाली पुलिस ने एसआई की तहरीर पर सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।