फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड मरीजों को ऑक्सीजन के लिए नहीं भटकना होगा

विज्ञापन
hospital 1.jpg - फोटो : hospital 1.jpg
विज्ञापन
ललितपुर। अब आक्सीजन की कमी से जूझ रहे कोविड मरीजों को महानगरों में नहीं भटकना पड़ेगा। जिले में ही सुविधाएं मिलेंगी। समाजसेवी संस्थाओं ने पहल करते हुए 47 बेडों की व्यवस्था की है, जो ऑक्सीजन से लैस हैं। यहां पर भर्ती रहकर मरीजों को ऑक्सीजन मिलेगा। इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य विभाग के 150 बेडों पर भी ऑक्सीजन की सुविधा उपलब्ध है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के संक्रमण की दूसरी लहर के प्रकोप से स्वास्थ्य विभाग की तैयारियां धरी की धरी रह गईं। जांच के दौरान अधिकांश संक्रमितों में 20 फीसदी गंभीर मरीज पाए गए। इन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही थी। ऐसे में मरीजों केे ऑक्सीजन की आवश्यकता अधिक थी। मरीजों की संख्या अधिक होने से स्वास्थ्य विभाग की तैयारियां धराशाई हो गईं।
जनपद में केवल 30 बेडों पर एल-2 व एल-1 में 20 बेडों पर ही ऑक्सीजन की सुविधा थी। यहां पर बेड भरते ही मरीजों को महानगरों की ओर रुख करना पड़। जहां पर कई बार ऑक्सीजन के अभाव में संक्रमितों की मौत हो गई। ऑक्सीजन की अधिक मांग के चलते स्थिति भयावह हो गई। जनपदवासी बेचैन हो गए।
विज्ञापन

हालांकि मरीजों को ऑक्सीजन के सुविधा के लिए जिला प्रशासन समेत समाजसेवियों ने पहल की। अब मरीजों को ऑक्सीजन की कमी से नहीं जूझना होगा। जिला अस्पताल में स्थित कोविड अस्पताल में 100 बेडों पर ऑक्सीजन की सुविधा हो गई है। यहां पर 100 गंभीर संक्रमितों को ऑक्सीजन के साथ उपचार मुहैया कराए जाने की सुविधा है। इसके अलावा 50 बेड सामान्य संक्रमितों के लिए भी हैं।
इसके अतिरिक्त पुलिस लाइन में सात बेड की व्यवस्था पुलिस अधीक्षक द्वारा की गई है। समाजसेवी संस्थाओं में अन्नपूर्णा सेवा संघ ने 20, ललितपुर सेवा ग्रुप ने 20 और पुलिस लाइन द्वारा 7 बेडों की सुविधा दी जा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें