फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलभराव की समस्या से जूझ रहे गहराव कॉलोनी के निवासी

विज्ञापन
गहराव कॉलोनी सिद्धनपुरा में घरों के चारों ओर भरा नालियों का पानी - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। वार्ड नंबर एक सिद्धनपुरा को जलभराव की समस्या से छुटकारा नहीं मिल पा रहा है। यहां कहीं रास्ते में बारिश का पानी भरा है तो कहीं खाली प्लॉट में। ऐसा ही कुछ हाल बालाजी स्कूल के पास गहराव कॉलोनी में है। इस कारण यहां निवास करने वाले लोगों की परेशानी बढ़ गई हैं। उन्हें न केवल आने-जाने में असुविधा हो रही है, बल्कि आसपास के मकानों में सीलन की समस्या भी पैदा हो गई है।
विज्ञापन

सिद्दनपुरा एक ऐसा ही वार्ड है, जहां अधिकतर गलियों में नालियां क्षतिग्रस्त हैं। कुछ नालियाें का ढाल ठीक नहीं है, जिससे गंदे पानी की निकासी की समस्या बनी रहती है। जब बारिश होने लगती है तो नालियों का पानी आगे जाने की जगह सड़क पर फैलने लगता है। खाली प्लॉट में घरों से निकलने वाला गंदा पानी जमा हो जाता है। गत दो तीन दिनों में हुई बारिश से जगह-जगह खाली प्लॉट में बारिश का पानी जमा हो गया है। कई प्लॉटों में भरे पानी में हरी काई सी जम गई है। जो आसपास के मकान बने हुए हैं, उनमें सीलन हो गई है। यही हाल बालाजी स्कूल के रास्ते व गहराव कालोनी में है। न तो नगर पालिका और न ही जनप्रतिनिधि इसकी सुध ले रहे हैं। जिससे जलभराव की समस्या गंभीर रूप लेती जा रही है।
मोहल्ले की नालियों का दूषित पानी खाली प्लाटों में एकत्रित हो रहा है। पूर्व में कई बार समस्या के संबंध में कई शिकायतें नगर पालिका के अधिकारियों से की, लेकिन जलभराव की समस्या का निदान नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन

- कमलेश
वार्ड में पहले से ही जलभराव की समस्या है। अब कॉलोनियों में भी सड़क और नाली पक्की होने के अभाव में कीचड़ व जलभराव हो रहा है। सफाई से ज्यादा सड़क व नाली के निर्माण की आवश्यकता है।
- मनोरमा तिवारी
दूषित पानी के जमा होने की वजह से आसपास रहने वाले लोगों के लिए घर में ठहरना मुश्किल हो रहा है। प्लॉटों में तेजी से मच्छर पनप रहे हैं। इससे डेंगू सहित अन्य बीमारियों के साथ संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया है।
- चंदन राजा
वार्ड में जो खाली प्लॉट जगह-जगह दिखते हैं, वह अब बारिश के पानी में लबालब हो गए हैं। इससे समीप रहने वाले लोगों की परेशानी बढ़ गई है। उनके घरों में सीलन की समस्या उत्पन्न हो गई है।
- काशीराम साहू
नगर पालिका द्वारा सफाई का अभियान चलाया जा रहा है। जब तक सड़क, नाली का जाल नहीं बनेगा, तब तक सफाई व्यवस्था सुदृढ़ होना मुश्किल है। जिम्मेदार अधिकारियों को इस ओर ध्यान देने की आवश्यकता है।
- महेंद्र सिंह
जब बारिश का मौसम आता है तो जलभराव व कीचड़ की समस्या पर ध्यान देना शुरू किया जाता है। जैसे ही बारिश का मौसम निकलता है, वैसे ही जलभराव प्राथमिकता से हट जाता है। समस्याएं साल दर साल बनी रहती हैं।
- शिवसागर पुरोहित
जहां समस्या ज्यादा गंभीर है, वहां के प्लॉट में भरे पानी की निकासी करा दी जाएगी। जिनके प्लॉट पड़े हैं, उनके मालिकों का चिह्नींकरण कराया जाएगा। प्लॉट मालिकों से भी अपील है कि वे प्लॉट में मिट्टी आदि से भराव करा दें, ताकि उनमें बारिश का पानी जमा न हो पाए।
विज्ञापन

- एसपी सिंह, अपर उप जिलाधिकारी/अधिशासी अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें