फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: गहोई वैश्य पंचायत समिति का शहण ग्रहण संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
पदाधिकारी समाज हित में अपने दायित्वों का निर्वाहन करें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



तालबेहट। रामलीला मैदान के समीप स्थित गहोई हनुमंत धर्मशाला में बुधवार को गहोई वैश्य पंचायत समिति के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। नव निर्वाचित पदाधिकारियों को मुख्य अतिथि गौसेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि श्याम बिहारी गुप्ता ने कहा कि संगठित समाज ही अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों का सही तरीके से निर्वाहन कर सकता है। समाज का प्रत्येक व्यक्ति शिक्षा, सेवा और सहयोग की भावना के साथ आगे बढ़े, तभी समाज का सर्वांगीण विकास संभव है। नवनिर्वाचित पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारी का समाज हित में उपयोग करें। कार्यक्रम में अध्यक्ष विजय कुमार, उपाध्यक्ष रविंद्र नौगरईया, महामंत्री दीपचंद, कोषाध्यक्ष अशोक बिलासी, सहमंत्री सुधीर निगोती, ऑडिटर राजेश नौगरिया, नवगठित युवा मंडल एवं महिला मंडल के पदाधिकारियों सहित कार्यकारिणी को शपथ दिलाई गई। संचालन कैलाश नाथ ने किया। इस मौके पर व्यापारी नेता संजय सेठ, नगर पंचायत अध्यक्ष पुनीत सिंह, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष मुक्ता सोनी, भाजपा नेता बिंदु रावत सहित अन्य मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें