फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों रुपये का गबन करने वाला आरोपी गया जेल

Mon, 01 Jan 2018 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो
विज्ञापन
crime, lalitpur news - फोटो : demo
विज्ञापन
विकास खंड तालबेहट अंतर्गत कृषि विभाग में लंबे समय तक कार्यरत रहे बीज गोदाम प्रभारी सुरेंद्र पाल शर्मा को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रविवार को रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस बारे में एसएसआई संजय सिंह ने बताया कि आरोपी पर शासकीय धन के दुरुपयोग का आरोप था। उसके खिलाफ विभागीय अधिकारियों ने कोतवाली में लगभग चार माह पूर्व मामला दर्ज कराया था।
विज्ञापन


मामले के विवेचक ने बताया कि पूर्व शासन काल में कृषि विभाग द्वारा विकास खंड तालबेहट में कई प्रकार की योजनाएं चलाई गई थी। इसमें आरोपी द्वारा अनियमितताएं बरती गई थी, जिसकी जांच जिला कृषि अधिकारी बृजेश सिंह की अगुवाई में तीन सदस्यीय टीम ने की थी। जिसमें आरोपी पर लगभग सत्ताईस लाख रुपये के शासकीय धन के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए कोतवाली में उसके खिलाफ 409 के तहत मामला दर्ज कराया था।

मामला दर्ज होने के बाद आरोपी की तलाश में उसके सर्विस बुक में लिखे पते पर जाकर कई बार आरोपी की तलाश की गई, परंतु वह नहीं मिला। बाद में मुखबिर द्वारा सूचना मिली की इस मामले का आरोपी रेलवे स्टेशन पर खड़ा ट्रेन का इंतजार कर रहा है। जिस पर पुलिस ने दबिश आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं, आरोपी ने बताया कि उसके ऊपर लगे आरोप पूरी तरह से झूठे और बेबुनियाद है। उसने बताया कि जिस गबन का उस पर आरोप लग रहा है उसका हर वर्ष आडिट होता है। आरोपी के अनुसार अधिकारियों ने अपने आरोप को बचाने के लिए उसे झूठा आरोपी बना दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें