ललितपुर। दीपावली के अवसर पर जिले के फर्नीचर बाजार में रौनक बढ़ गई है। लोग घरों को नया रूप देने के लिए फर्नीचर खरीदने पहुंच रहे हैं। कारोबारियों को इस बार पिछले वर्ष से अधिक बिक्री की आशा है।
त्योहार से पहले ग्राहक सोफा, बेड, डाइनिंग टेबल और अलमारी जैसे फर्नीचर पसंद कर रहे हैं। दीपावली पर घरों की साफ-सफाई और सजावट के साथ फर्नीचर खरीदने का चलन है। दुकानदारों ने ग्राहकों की पसंद के अनुसार विभिन्न डिजाइन और रेंज में स्टॉक तैयार किया है। बाजार में लकड़ी के पारंपरिक फर्नीचर के साथ आधुनिक डिजाइन की मांग भी बढ़ रही है। बदलती जीवनशैली के कारण फर्नीचर की पसंद में बदलाव आया है। युवा ग्राहक मॉड्यूलर फर्नीचर, स्मार्ट स्टोरेज यूनिट्स और डिजाइनर सोफा पसंद कर रहे हैं।
0000000000000
कस्टमाइज्ड फर्नीचर का बढ़ता चलन
इन दिनों कस्टमाइज्ड फर्नीचर का चलन भी बढ़ा है। ग्राहक अपनी जरूरत और कमरे के आकार के अनुसार फर्नीचर बनवा रहे हैं। इससे कम जगह में भी बेहतर व्यवस्था हो पाती है। यह घर की सजावट को मनपसंद रूप देने में सहायक है।
0000000000000
बोले कारोबारी
फोटो 7
दीपावली पर्व पर इस बार फर्नीचर बाजार में पिछले वर्ष की तुलना में 20 से 25 फीसदी तक बिक्री बढ़ने की उम्मीद है। इस बार मॉड्यूलर डिजाइन वाले फर्नीचर के प्रति ग्राहकों का रुझान अधिक दिखाई दे रहा है। उनके यहां हर खरीद पर आकर्षक उपहार है। फाइनेंस की सुविधा भी उपलब्ध है।-राहुल जैन खजुरिया, मौली फर्नीचर
फोटो 8
दीपावली पर सफाई और पुताई कर घर सजाना परंपरा का हिस्सा है। ऐसे में त्योहार के अवसर पर जरूरत के अनुसार कुछ न कुछ खरीदने का मौका भी मिल जाता है। मैंने अपने बजट को देखते हुए इस बार सोफासेट व अलमारी खरीदी है।-
रोहित शर्मा, ग्राहक
फोटो 9
दीपावली पर हर साल एक न एक चीज खरीदते हैं। घर में डबल बेड और अलमारी की आवश्यकता थी। अभी विशेष ऑफर कंपनियों द्वारा दिए जाते हैं। जिसका लाभ लेने के लिए खरीदारी की है।-राम कौशिक, ग्राहक