फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: करवाचौथ पर बाजारों में उमड़ी भीड़, सुरक्षा में मुस्तैद रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। करवाचौथ पर्व पर शहर के प्रमुख बाजारों में रौनक बढ़ी रही। बृहस्पतिवार की सुबह से ही भारी संख्या में महिलाओं ने दुकानों पर पहुंचकर खरीदारी की। महिलाओं की सुरक्षा को देखते हुए महिला पुलिसकर्मी बाजारों में भ्रमणशील रही और अराजकतत्वों पर नजर बनाए रही।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को करवाचौथ पर्व पर सुबह से ही शहर के प्रमुख बाजारों घंटाघर, कटरा बाजार, चूड़ी लाइन, सर्राफा बाजार, साड़ी लाइन सहित अन्य बाजारों में स्थित साज-शृंगार के सामान, चूड़ियों, मेहंदी, कपड़ों और पूजन सामग्री की दुकानों पर महिलाएं पहुंचतीं रहीं। महिलाओं ने करवाचौथ के लिए जरूरी सामानों की खरीदारी की। भीड़ बढ़ने से बाजारों में चहल-पहल बनी रही और दुकानदारों के चेहरे भी खिले नजर आए। इधर करवाचौथ पर बाजारों में भीड़ को देखते हुए पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बाजपेई ने कोतवाली पुलिस को सतर्कता बरतने और सुरक्षा के लिए बाजारों में भ्रमण करते रहने के निर्देश दिए थे। महिला पुलिसकर्मी भी बाजारों और भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेतीं रहीं। इस दौरान उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया और अराजक तत्वों व संदिग्ध लोगों पर नजर बनाए रही। जिससे कि खरीदारी के दौरान महिलाओं को किसी तरह की असुविधा न हो। सीओ सदर अजय कुमार ने बताया कि करवाचौथ पर्व पर बाजारों में महिलाओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पुरुष पुलिसकर्मियों के साथ-साथ महिला पुलिसकर्मी बाजारों में भ्रमणशील रहीं।

मिशन शक्ति और एंटी रोमियो टीम ने किया भ्रमण
बाजारों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए कोतवाली सदर की मिशन शक्ति और एंटी रोमियो टीम भी बाजारों में भ्रमणशील रही। टीमें भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पहुंचीं और महिलाओं की सुरक्षा और बाजारों में व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें