फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धन की कमी नहीं, तंत्र खराब- उमा

Tue, 08 Nov 2016 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
uma bharti, lalitpur news - फोटो : demo
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कहा कि देश में धन की कोई कमी नहीं है। सरकार के पास दवा, पढ़ाई, सिंचाई, सड़क, रोजगार के लिए काफी धन है, लेकिन बीच का तंत्र काफी खराब है, जिसके चलते वह अपने संसदीय क्षेत्र में सिंचाई की योजना का खाका तक नहीं बना पाई। प्रधानमंत्री ने उनके क्षेत्र के दोनों जिलों को जिला सिंचाई योजना के लिए चिह्नित किया है। वह लंका दशहरा मैदान में भाजपा की परिवर्तन सभा को संबोधित कर रही थीं। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री थावर चंद्र गहलौत ने आरोप लगाया कि प्रदेश में जातिवाद के अलावा देशद्रोहियों को संरक्षण देने का कार्य सपा और बसपा सरकार ने किया है। उन्होंने प्रदेश में भाजपा को सत्ता में पहुंचाने का आह्वान  किया। केन्द्रीय मंत्री उमा भारती ने कहा कि भाजपा हमेशा छोटे राज्यों की पक्षधर रही है। उसके लिए जनता को बुंदेलखंड का नक्शा स्वयं तय करना होगा।   
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री थावर चंद्र गहलौत ने कहा कि उत्तर प्रदेश के विकास के लिए परिवर्तन यात्रा जरूरी है। पिछले पंद्रह वर्षों से प्रदेश का विकास ठप है। प्रदेश की सरकारों ने गंगा को मैला करने का कार्य किया है। देश की संस्कृति का, महापुरुषों को भुलाने का कार्य किया गया। ऐसी सरकारों का हटाना जरूरी है। व्यवस्था बदलने, सुशासन लाने के लिए भाजपा को लाना जरूरी है।
 कानपुर के क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने कहा कि यह यात्रा संदेश देने का साधन है। प्रदेश में अपराधों का बोलबाला है, नारी सुरक्षित नहीं है। आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को मजबूत करें। पिछड़ा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद एसपी बघेल ने सपा और बसपा पर प्रहार करते हुए कहा कि प्रदेश में जगह-जगह मिनी मुख्यमंत्री काम कर रहे हैं। चौदह वर्ष से जनता ठगी जा रही है। अब समय आ गया है कि दोनों के स्थान पर भाजपा को चुनें।
विज्ञापन


लखनऊ के महापौर एवं गुजरात के प्रभारी, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि जिस तरह फूलों के गुलदस्ते में कई रंगों के फूल होने से वह सुंदर लगता है उसी तरह भाजपा में कई जातियों के लोग हैं। उन्होंने मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड और उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड के विकास की तुलना करते हुए जनता से विचार करने की बात कही। कहा कि अंसारी के आने पर चाचा-भतीजे आपस में नाटक कर जनता को गुमराह कर रहे हैं। भाजपा की सरकार बनते ही ललितपुर जनपद के समस्त किसानों की बांध में अधिग्रहीत जमीनों का मुआवजा एवं पुनर्वास दिलाया जाएगा। 
इससे पूर्व स्थानीय भाजपा नेताओं ने अपने विचार रखे। संचालन जय कुमार सिंह ने किया। प्रदीप चौबे ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम से पूर्व परिवर्तन यात्रा रथ नगर के मुख्य मार्ग से होता हुआ कार्यक्रम स्थल पहुंचा। यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। 


तीन घंटे देर से शुरू हुई सभा 
निर्धारित समय से लगभग तीन घंटे देर से सभा प्रारंभ हुई। सबसे पहले भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश सिंह लोधी ने जनपद की सड़क, बिजली आदि प्रमुख समस्या को रखा। इसके बाद यात्रा प्रमुख एवं भाजपा के प्रदेश मंत्री सुरेश अवस्थी ने बताया कि परिवर्तन यात्रा 19 जिलों के 80 विधानसभा क्षेत्रों का भ्रमण करेगी। यह परिवर्तन यात्रा प्रदेश की जनता के लिए विजय यात्रा साबित होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें