फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोदाम फुल, अब चबूतरों की बारी

Mon, 01 Jun 2015 12:13 AM IST
ललितपुर/ ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जिले में गेहूं के सभी गोदाम फुल हो गए हैं। वर्तमान में अमरपुर मंडी के चतूबरों पर गेहूं का भंडारण हो रहा है। यदि एक - दो दिन में रैक नहीं लगी तो भंडारण के लिए खाली स्थान ही नहीं बचेगा।
विज्ञापन


किसानों को समर्थन मूल्य का लाभ दिलाने के लिए गेहूं खरीद की जा रही है। इस समय जिले में 45 हजार मीट्रिक टन की खरीद हो चुकी है। हालांकि, इस मामले में पीसीएफ पिछड़ता दिखाई दे रहा है। विभाग को मिले लक्ष्य 44 हजार मीट्रिक टन के मुकाबले 24 हजार मीट्रिक टन की खरीद कर सका है। इसकी प्रमुख वजह गेहूं भंडारण की समस्या आडे़ आ रही है, जिस कारण कई क्रय केंद्रों ने या तो खरीद धीमी कर दी है या फिर खरीद पर विराम लगा दिया है। वर्तमान में 60 प्रतिशत क्रय केंद्रों पर ही खरीद चल रही है। शेष केंद्रों पर खरीद ठप पड़ी है। इससे किसानों को परेशान होना पड़ रहा है।

 भंडारण पर नजर दौड़ाएं तो 45 हजार मीट्रिक टन के मुकाबले करीब 32 हजार मीट्रिक टन का गेहूं का भंडारण कराया जा सका है। पीसीएफ 24 हजार मीट्रिक टन के सापेक्ष 15,117 मीट्रिक टन की डिलेवरी कर पाया है। इस समय जिले में कोई भी गोदाम खाली नहीं रह गया है। इस स्थिति से निपटने के लिए अमरपुर कृषि मंडी के चतूबरों का सहारा लिया जा रहा है। इनमें से एक चबूतरे पर गेहूं रखा जा चुका है, अब दूसरे की बारी है। विभागीय अफसरों की मानें तो एक- दो दिन में रेलवे की रैक नहीं लगी तो गेहूं का भंडारण मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन



इनका कहना है
एफसीआई बांदा जिले के लिए रेलवे की रैक लगवा रही है। जैसे ही रैक लग जाएगी, वैसे ही भंडारण का संकट समाप्त हो जाएगा।
- संजय श्रीवास्तव, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी

फसली खसरा पर होगी गेहूं खरीद
गेहूं खरीद में बिचौलियों की घुसपैठ को रोकने के उद्देश्य से फसली खसरा लाना अनिवार्य कर दिया है। जिलाधिकारी जुहेर बिन सगीर का कहना है कि 30 कुंतल से ज्यादा खरीद पर किसान को फसली खसरा साथ लाना होगा।


5,331 किसान हो चुके लाभान्वित
जिले के किसानों ने पीसीएफ क्रय केंद्रों पर 24,134 कुंतल गेहूूं समर्थन मूल्य पर बेचा है। इनमें से करीब पांच हजार किसानों को 3,188 लाख रुपये का भुगतान हो चुका है। अवशेष कृषकों का तीन करोड़ रुपये का भुगतान अभी भी अटका हुआ है। पीसीएफ प्रबंधक तिलक सिंह का कहना है कि एफसीआई से 3.11 करोड़ रुपये की धनराशि प्राप्त हो गई है। सोमवार को अवशेष किसानों को भुगतान कर दिया जाएगा।


किसानों का धरना स्थगित
ललितपुर। विकासखंड जखौरा के अंतर्गत गेहूं खरीद केंद्र सीरोनजी पर किसानों के गेहूं की खरीद नहीं किए जाने पर भारतीय किसान संघ ने केंद्र पर धरना दिया। तुलाई का आश्वासन मिलने पर धरना स्थगित कर दिया गया। इस मौके पर हरपाल सिंह, जगभान सिंह, प्रेमलाल, सुजान लोधी, रघुवीर सिंह यादव, भवानी सिंह घनश्याम लोधी, जीवन लोधी, प्रताप सिंह यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें