फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबित विवेचनाओं को जल्द करें पूरा-एएसपी

Sat, 22 Oct 2016 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
crime news jhansi - फोटो : demo pic
विज्ञापन
 शुक्रवार दोपहर अपर पुलिस अधीक्षक  सुधा सिंह ने महरौनी में अर्दली रूम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कोतवाली परिसर में उपस्थित क्षेत्र के सभी थानाध्यक्षों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने लंबित विवेचनाओं को गुणवत्ता परक तरीके से जल्द निपटाने और निरोधात्मक कार्यवाही में सक्रियता लाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक ने बारी- बारी से सभी थानों में लंबित विवेचनाओं की प्रगति का अवलोकन किया और निर्देश दिये कि जो विवेचनायें काफी अरसे से लंबित पड़ी हैं उनको शीघ्र पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव के मद्देनजर गांवों में निरोधात्मक गतिविधियों में भी तेजी लाने की जरूरत है। इसके लिये अधीनस्थों को निर्देश दिये गये कि वह अपने क्षेत्र के सभी गांवों में नियमित अंतराल पर भ्रमण करें। गांवों में गुण्डा किस्म के लोगों और अराजक तत्वों को चिन्हित करें। इसके अलावा ग्रामीणों से सहयोग लेते हुये शांति व्यवस्था दुरुस्त रखें। उन्होंने कहा कि सभी थानों में उपनिरीक्षक अपनी अपनी बीट क्षेत्र के ग्रामों की हर गतिविधि पर चौकस नजर रखें और कोई भी संवेदनशील मामला सामने आने पर तत्काल कार्रवाई करें। इस मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकारी अविनाश कुमार गौतम ,प्रभारी निरीक्षक अरविन्द सिंह सहित महरौनी सर्किल के सभी थानाध्यक्ष व उपनिरीक्षक मौजूद रहे।
 इंस्पेक्टर बने कोतवाली प्रभारी
महरौनी(ललितपुर)- कोतवाली प्रभारी महरौनी अरविन्द सिंह विभागीय प्रोन्नति पाकर अब इंस्पेक्टर बन गये हैं। उनके प्रमोशन पर शुक्रवार को पुलिस स्टाफ द्वारा बधाइयां दी गयीं। पुलिस महकमे में 433 उपनिरीक्षकों को प्रोन्नत कर निरीक्षक बनाया गया है, जिनमें कोतवाली प्रभारी अरविन्द सिंह का नाम भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें