फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: आज से मंदिरों में सजाए जाएंगे भगवान के झूले

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। सावन के दो सोमवार निकलने के बाद अब शहर के प्रमुख राधा-कृष्ण मंदिरों समेत अन्य मंदिरों व घरों में रविवार से हरियाली तीज के दिन से ठाकुरजी और राधा-कृष्ण के झूले सजाए जाएंगे। मंदिरों में भगवान का विशेष शृंगार कर आकर्षक झांकियां सजाई जाएंगी।
विज्ञापन


आज रविवार को हरियाली तीज का पर्व मनाया जाएगा। मंदिरों व घरों में लोग भगवान के झूले सजाएंगे। मंदिरों में राधा-कृष्ण को झूलों में विराजमान किया जाता है। श्रीरामराजा मंदिर के पुजारी हरीओम शास्त्री ने बताया कि मंदिर में भगवान को विशेष पोशाक धारण कराई जाएगी। रोजाना भजन कीर्तन व अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।
उन्होंने बताया कि श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि श्रावणी तीज होती है और बुंदेलखंड में यह हरियाली तीज के नाम से जानी जाती है। इस दिन मंदिरों व घरों में भगवान के लिए झूले पड़ते हैं। शास्त्रों के अनुसार मंदिरों में भगवान को झूला झुलाने पर विशेष फल की प्राप्ति होती है। उन्होंने बताया कि रक्षाबंधन के पूर्व श्रावण मास की एकादशी व कई जगह द्वादशी तक मंदिरों में भगवान झूलों में विराजमान रहेंगे। इसी प्रकार तुवन मंदिर, राधा कृष्ण मंदिर, मदनमोहनजी मंदिर, श्रीरघुनाथजी मंदिर, मुरलीधर मंदिर, पतरुआ मंदिर, नृसिंह मंदिर, पुलिस लाइन का मंदिर, छोटीदेवी माता मंदिर, ललितेश्वरी मंदिर आदि पर विशेष साज सज्जा के साथ झूलों में भगवान को विराजमान किया जाएगा।
विज्ञापन

-
बाजारों में तैयार हो रहे झूले
मंदिरों ने पहले से ही भगवान को विराजमान करने के लिए झूले तैयार कराए हैं। बाजारों में भी हर आकार के लकड़ी, पीतल और स्टील के झूले तैयार किए गए हैं, जिन्हें खरीदने के लिए लोग दुकानों पर पहुंच रहे हैं। दुकानदारों ने आकर्षक पोशाकें भी तैयार कराई हैं, जिन्हें लोग खरीदकर घरों में ठाकुरजी को पहनाएंगे। उसके बाद विधि विधान से पूजन-अर्चन कर झूला पर विराजमान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें