शहर के तालाबपुरा में अलाव तापते लोग।
- फोटो : LALITPUR
ललितपुर। शुक्रवार ठंड के सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। हालांकि दिन में धूप अच्छी निकली थी लेकिन शाम होते ही सूरज ढलने पर गलन बढ़ गई। सड़कों पर लोग अलाव के सहारे ठंड से बचाव करते रहे। वहीं. गलन बढ़ने से शाम के बाद लोग घरों में बैठे रहे।
बीते सप्ताह से बदरी रहने और सर्द हवाएं चलने से ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। इससे रात का तापमान (न्यूनतम) घट गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस रहा।
हालांकि बीते दो दिनों से निकल रही धूप से दिन में तो राहत मिल रही है। लेकिन शाम ढलते ही धूप जाने के बाद सर्दी के साथ गलन भी बढ़ रही है। लोगों को घर के बाहर राहत नहीं मिल रही है। शाम ढलते ही लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। शुक्रवार अब तक का सबसे ठंडा दिन रहा। जहां लोगों को दिन भी सर्दी लगती रही। शाम होते ही सर्दी का प्रकोप बढ़ गया। दो पहिया वाहन चलाना मुश्किल हो रहा था। सड़क पर चलने वाले भी पूरी तरह से ऊनी कपड़ों से ढंके नजर आए। वहीं पूरे दिन लोग जरूरी कामों से ही घरों से बाहर निकले।
---------
आगामी दिनों में यह रहेगा तापमान (अनुमानित)
---
दिनांक न्यूनतम अधिकतम
-----
19 दिसंबर- 07 22
20 दिसंबर- 08 23
21 दिसंबर- 08 23
22 दिसंबर-08 23
23 दिसंबर- 09 23
24 दिसंबर- 09 23
रेलवे स्टेशन के बाहर ठंड में बाहर बैठा परिवार।- फोटो : LALITPUR
जिला अस्पताल परिसर में ठंड से बचाव के लिए सिकुड़ कर बैठा व्यक्ति।- फोटो : LALITPUR