फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस पर महापुरुषों को किया याद

विज्ञापन
घंटाघर पर महात्मा गांधीजी की मूर्ति पर माल्यार्पण करते राज्य मंत्री मनोहर लाल पंथ - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। स्वतंत्रता दिवस पर्व राज्यमंत्री श्रम और सेवायोजन मनोहर लाल पंथ, विधायक सदर रामरतन कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष जयश्री खटीक, नगर पालिका अध्यक्ष रजनी साहू व जिलाधिकारी योगेश कुमार शुक्ल द्वारा घंटाघर स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, चंद्रशेखर आजाद, वीर सावरकर और लोह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। तत्पश्चात जेल चौराहा स्थित अंबेडकर पार्क में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा व तुवन चौराहे पर वीरांगना रानी अवंतीवाई और परमानंद की मूर्ति पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन

डीएम ने कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण किया। अपर जिलाधिकारी न्यायिक लवकुश त्रिपाठी ने कहा कि हमें अपने देश के उन वीर सपूतों के कारण मिली है जो हंसते-हंसते देश के लिए बलिदान हो गए। अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार मिश्र ने भी संबोधित किया। इस दौरान उप जिलाधिकारी सदर केके सिंह, वरिष्ठ कोषाधिकारी विष्णुकांत द्विवेदी, परियोजना अधिकारी डूडा राजीव शुक्ला, सहायक निर्वाचन अधिकारी समर सिंह, जिला सूचना अधिकारी पीयूष चन्द्र राय मौजूद रहे।
विकास भवन परिसर में झंडारोहण मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार पांडेय ने किया। इसके बाद मुख्य विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक डीआरडीए व जिला विकास अधिकारी ने विकास भवन प्रांगण में अशोक के पौधरोपण किया। इस मौके पर परियोजना निदेशक डीआरडीए बलिराम वर्मा, जिला विकास अधिकारी इंद्रमणि त्रिपाठी, जिला सूचना अधिकारी पीयूष चंद्र राय मौजूूद रहे।

घंटाघर पर महात्मा गांधीजी की मूर्ति पर माल्यार्पण करते सदर विधायक रामरतन कुशवाहा- फोटो : LALITPUR

स्वतंत्रता दिवस पर घंटाघर पर मौजूद जिलाधिकारी योगेश कुमार शुक्ल व अन्य अधिकारीगण- फोटो : LALITPUR

स्वतंत्रता दिवस पर कलेक्ट्रेट में अधिकारियों को संबोधित करते डीएम योगेश कुमार शुक्ल- फोटो : LALITPUR

कलेक्ट्रेट सभागार में स्वतंत्रता दिवस पौधरोपण करते डीएम योगेश कुमार शुक्ल- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें