फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नि:शुल्क अल्ट्रासाउंड सेवाएं शुरू

Thu, 03 Sep 2015 12:27 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जिला महिला चिकित्सालय में आमजनों को मुफ्त अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधाएं शुरू कर दी गई हैं। महानिदेशक चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवाएं का पत्र प्राप्त होते ही दोनों अस्पतालों के सीएमएस ने नई व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया है। हालांकि, रेडियोलॉजिस्ट नहीं होने के कारण पुरुष अस्पताल के मरीजों की जांच भी महिला अस्पताल में हो रही है।
विज्ञापन



अभी तक जिला चिकित्सालय में बीपीएल परिवार और सरकारी कर्मचारियों को ही नि:शुल्क अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा दी जा रही थी। आमजन को यह जांच कराने के लिए प्रति अल्ट्रासाउंड 100 रुपये की रसीद कटवानी पड़ती थी, जबकि महिला चिकित्सालय में जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं के नि:शुल्क जांच का प्रावधान था। लेकिन, अन्य बीमारी से संबंधित मरीजों को 100 रुपये शुल्क अदा करना पड़ रहा था। महिला अस्पताल में औसतन 100 अल्ट्रासाउंड जांच प्रतिदिन की जाती हैं, जबकि पुरुष अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट न होने की वजह से वहां के लगभग 150 मरीजों की जांच भी महिला अस्पताल में हो रही है।



बुधवार को पुरुष एवं महिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को महानिदेशक चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवाएं की ओर से भेजे गए पत्र में कहा गया है कि प्रदेश सरकार ने राजकीय चिकित्सालयों में चिकित्सीय सुविधाएं, दवाइयां, 100 पैथालॉजी जांचें और नि:शुल्क एक्सरे के बाद अब सभी जनों के लिए नि:शुल्क अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा मुहैया कराने का निर्णय लिया है। प्रमुख सचिव अरविंद कुमार की ओर से जारी निर्देशों के क्रम में यह नई व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। महानिदेशक के निर्देश पर दोपहर बाद दोनों अस्पतालों में निशुल्क अल्ट्रासाउंड जांच शुरू कर दी गईं।
विज्ञापन



मालूम हो कि सात अगस्त को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मुफ्त अल्ट्रासाउंड सेवा देने की घोषणा की थी, बीते मंगलवार को मुख्यमंत्री की कैबिनेट ने इस प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी गई थी, जबकि बुधवार को महानिदेशक की ओर जारी आदेश दोनों अस्पतालों के सीएमएस तक पहुंच गए।
विज्ञापन


बाक्स
धूल खा रही नई अल्ट्रासाउंड मशीन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें