फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईड्रॉलिक मशीन हड़पने में आठ पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। थाना कोतवाली अंतर्गत हाइड्रोलिक मशीन षड्यंत्र के तहत हड़पने के मामले में कोतवाली पुलिस ने आजादपुरा निवासी एक महिला की तहरीर के आधार पर बीमा कंपनी समेत आठ लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

मोहल्ला आजादपुरा देहरे मंदिर के पास निवासी बबली राजा पत्नी स्व. धीरज सिंह ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके पति ने 28 मार्च 2018 को श्रेय फाइनेंस कंपनी कोलकाता शाखा भोपाल से 37 लाख 92 हजार 067 रुपए का लोन लेकर एक हाइड्रोलिक मशीन खरीदी थी। उक्त मशीन की लोन की किश्तें भी लगातार जमा की की जा रही थीं कि उक्त कंपनी के संचालक विपिन सिंह, राकेश सिंह, अरुण चौकसे, असरफ सिद्वकी, नितिन दुबे, धीरज सोनी, अभिषेक जैन पांच सितंबर 2019 को बांध तिराहा के पास से ट्रॉला से जबरन उसकी हाइड्रोलिक मशीन उठाकर ले गए और धमकी दी कि यदि शिकायत की तो मशीन नहीं मिलेगी। जबकि उसके पति ने 31 अगस्त 2019 को ही अंतिम दो माह की किश्त के रुप में दो लाख साठ हजार रुपए का चेक कंपनी को प्रदान किया था। दूसरे दिन उसके पति ने उक्त लोगों से संपर्क किया तो फाइनेंस कंपनी के अधिकारियों द्वारा कहा कि कि चेक क्लीयर करा दो, जिस पर उसके पति ने चेक क्लीयर करा दिया। फिर भी मशीन वापस नहीं दी। इसके बाद उसके पति पांच लाख रुपए लेकर शाखा भोपाल में गए तो पहले हीलाहवाली करने लगे, बाद में 18 लाख लेकर आने को कहा। तब उसके पति ने कहा कि दस लाख रुपए मार्जिन मनी के रूप में और 18 लाख 40 हजार किश्तों के रुप में जमा कर चुके हैं और बकाया कोई राशि नहीं है। तो उन्होंने बाद में बुलाया। बाद में उक्त लोगों ने कहा कि 38 लाख रुपये जमा कर करो। तो उसके पति ने कहा कि जितनी किश्तें बाकी हैं, वह सभी जमा करने को तैयार है। मशीन वापस कर दो। लेकिन वह नहीं माने और मशीन किसी दूसरे को बेच दिया। जिसके सदमे में उसके पति की सात फरवरी 2020 को मृत्यु हो गई। उसके पति को लोन का बीमा भी रिलायंश इंश्योरेंस कंपनी से 42 लाख 77 हजार 68 रुपए का बीमा कराया था एवं अन्य जीवन बीमा एचडीएफसी बीमा कंपनी से भी कराया गया था। उक्त दोनों पॉलिसी के बारे में भी उक्त लोगों से संपर्क किया, लेकिन वह कोरे कागज पर हस्ताक्षर कराने का दबाव बना रहे हैं। पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें