फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी के नाम पर ढाई लाख हड़पने व यौन शोषण के आरोप में मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक मोहल्ला निवासी महिला से नौकरी दिलाने के नाम पर ढाई लाख रुपये हड़पने, यौन शोषण करने एवं जान से मारने की धमकी के आरोप में पुलिस ने एक महिला समेत दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

शहर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह अपने बच्चों के साथ घर में अकेली थी, दोपहर में संतोष नगाइच एवं अहिल्या नगाइच आए, जो नगर पालिका में नौकरी करता है। उन्होंने नौकरी दिलाने के नाम पर उससे ढाई लाख रुपये लिए। संतोष ने उसका शारीरिक शोषण किया और उसकी अश्लील फोटो व वीडियो बना ली। बाद में उसे ब्लैकमेल करने लगा और कहा कि यदि कोई कार्रवाई की तो उसके बच्चों को और उसे जान से मार देगा। पांच मई को उसके घर में घुसकर उसे व बच्चों को जान से मारने की कोशिश की और उसे घायल कर दिया। उसकी वीडियो व फोटो वायरल कर दिया है। दी। पुलिस ने आरोपी संतोष और अहिल्या नगाइच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें