बार (ललितपुर)। विकासखंड बार के सामुदायिक भवन में बुधवार को कोविड- 19 की जंग जीतने के उद्देश्य से नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों, रोजगार सेवकों, आंगनबाड़ी, आशा कार्यकर्ता, सफाई कर्मियों की बैठक में खंड विकास अधिकारी डा. रवि प्रताप सिंह ने कहा कि कोरोना से जंग जीतने के लिए ग्रामीणों को जागरूक करें।
बीडीओ ने कहा कि गांव में यदि लोगों को खांसी, जुकाम, बुखार, सिर दर्द, बदन दर्द आदि की शिकायत है तो तुरंत अपने क्षेत्र के स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आशा वर्कर, आंगनबाड़ी के सहयोग से अस्पताल में पहुंचकर कोविड की जांच कराएं। प्रधानों एवं सभी सहयोगियों से कहा कि अधिक से अधिक लोगों को वैक्सीन लगवाने को प्रेरित करें। जिन लोगों को वैक्सीन लग चुकी है, उन्हें दूसरी डोज लगवाने के लिए अस्पताल पहुंचाएं। उन्होंने वैक्सीन लगवाने में सभी निगरानी समिति के सदस्यों से अपनी अहम भूमिका निभाने की अपील की। उन्होंने निगरानी समिति के सदस्यों, उपस्थित प्रधानों एवं अन्य लोगों से अपील की है कि इस जंग को जीतने के लिए गांवों में लोगों को महामारी से अवगत कराते हुए उन्हें हर तरह से जागरूक करें।
इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी योगेंद्र नाथ वर्मा, स्वास्थ्य विभाग के स्वास्थ्य अधीक्षक डा. चतुर्भुज राजपूत, अमित जैन सहायक विकास अधिकारी, रामकुमार गौतम बीसीपीएम के अलावा क्षेत्र के समस्त ग्राम प्रधान, आशा और आंगनबाड़ी उपस्थित रहे।
-----
10 लोगों ने लगवाया टीका
बिरधा (ललितपुर)। बिरधा स्वास्थ्य केंद्र पर बुधवार को कोरोना का टीका लगवाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत 10 लोग टीका लगवाने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। प्रशासन ने टीका अभियान के लिए यहां काफी प्रचार किया था, ताकि अधिक से अधिक लोग टीका लगवाकर अपना कोरोना से बचाव करें।