फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: बांसी के पास नदी से निकाला महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। दो दिन पहले शहजाद नदी के तेज बहाव में बोरी में बह रहे महिला के शव को बांसी के पास रविवार रात को पुलिस ने खोज निकाला। महिला की उम्र करीब 60 वर्ष के आसपास है। अब पुलिस मृतका की शिनाख्त का प्रयास कर रही है। शिनाख्त होने के बाद ही इस घटना के रहस्य से पर्दा उठेगा। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

27 जुलाई को गोविंद सागर बांध के गेट खुले थे। इस कारण शहजाद नदी पूरे उफान पर बह रही थी। इसी बीच पाचौनी गांव के पास नदी के तेज बहाव में एक प्लास्टिक की बोरी बहकर आती दिखाई दी। उसके अंदर एक महिला का शव था। शव का आधा हिस्सा बोरी के अंदर और आधा बाहर था। यह देखकर नदी पर बने पुल पर खड़े लोगों ने उसका मोबाइल से वीडियो बना लिया। पुल के पिलर से जब बोरी टकराई तो महिला का शव बोरी से बाहर निकल आ गया। नदी में महिला का शव बहने की सूचना मिलने पर पुलिस ने उसकी खोजबीन के लिए कॉम्बिंग शुरू की। रविवार देर रात खोजबीन के दौरान महिला का शव कस्बा बांसी के पास नदी के किनारे झांड़ियों में फंसा मिल गया। गांव के शव को बाहर निकाला। महिला की उम्र करीब 60 वर्ष है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ सदर अभय नारायण राय ने बताया कि शव को खोजने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें