फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: सात करोड़ की चार पर्यटन परियोजनाएं नहीं हो सकीं प्रारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। शासन ने पर्यटन विकास की कई योजनाओं को मंजूरी दी थी, इनमें से चार परियोजनाएं ऐसी हैं, जो प्रारंभ नहीं हो पाई हैं, जबकि शासन ने धनराशि भी आवंटित कर दी है। इन परियोजनाओं में बानपुर किले का संपर्क मार्ग, गिन्नोट बाग में विकास कार्य, चंडी मंदिर धाम पर विकास कार्य, देवामाता मंदिर पर विकास कार्य शामिल है। इन सभी परियोजनाओं की लागत करीब सात करोड़ रुपये है।
विज्ञापन

बानपुर किले पर पार्किंग स्थल, यात्री सुविधाओं व पहुंच मार्ग के लिए शासन ने दो करोड़ 49 लाख रुपये की परियोजना मंजूर की थी। जनपद मुख्यालय पर गिन्नौट बाग में विरासत वृक्ष के आसपास पर्यटन विकास की योजना तैयार की गई थी। इसके लिए शासन ने 50 लाख रुपये मंजूर किए थे। वहीं, सिद्धपीठ चंडी मंदिर धाम के लिए भी दो करोड़ 21 लाख रुपये की कार्ययोजना पर कार्य प्रारंभ नहीं हो पाया है। तालबेहट क्षेत्र स्थित देवामाता मंदिर पर पर्यटन विकास के लिए एक करोड़ 91 लाख की परियोजना स्वीकृत की गई थी। इन चारों परियोजनाओं को शासन से मंजूरी मार्च में मिल गई थी। जिला पर्यटन अधिकारी हेमलता ने बताया कि इन कार्यों की निविदा प्रक्रिया चल रही है। निविदा पूर्ण होते ही कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें