फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: दो गांवों में फैला डायरिया, 37 लोग बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। अमउखेड़ा और कुचदों गांव में डायरिया फैल गया है। शनिवार को यहां 37 लोग बीमार मिले, जिनमें पांच को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। दोनों ही गांव में हैंडपंप के पानी से डायरिया फैलने की आशंका जताई गई है।
ब्लॉक बिरधा अंतर्गत ग्राम पंचायत कपासी के मजरा अमउखेड़ा में सुबह चार बजे कई परिवारों में लोगों की हालत खराब हो गई। उल्टी व दस्त की समस्या शुरू हो गई। लगभग 20 लोग बीमारी की चपेट में आए। अलिज्वा 18 माह, फैदल नौ वर्ष, सुमैरा पांच वर्ष, नजरीम 18 वर्ष, समीर 20 वर्ष की हालत गंभीर हो गई, जिन्हें एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजा गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम भी गांव में पहुंची। जांच में 15 अन्य लोगों में डायरिया की समस्या पाई गई। सभी का उपचार किया गया। डा. राजेश भारती, बिरधा सीएचसी अधीक्षक डॉ. छत्रपाल सिंह भी अपनी टीम के साथ पहुंचे। नायब तहसीलदार घनेंद्र तिवारी ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ यहां जांच की। एक हैंडपंप बिना प्लेटफार्म का पाया गया। इसके पानी का सैंपल लिया। इसके पानी से डायरिया फैलने की आशंका के चलते हत्था हटवा दिया गया। इसी बीच ग्राम पंचायत देवगढ़ के मजरा कुचदों में डायरिया फैलने की सूचना मिली। टीम ने वहां भी पहुंच कर जांच की। 17 लोगों में उल्टी, दस्त डायरिया के लक्षण पाए गए। सभी को गांव में उपचार दिया गया। बस्ती में लगे हैंडपंप से डायरिया फैलने की आशंका पर हत्था हटवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
अब तक चार लोगों की हो चुकी मौत : यहां अब तक छह गांवों में डायरिया का प्रकोप फैल चुका है। चार लोगों की मौत भी हो चुकी है। वहीं, 98 लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं। अधिकांश गांव में हैंडपंप के दूषित पानी से बीमारी फैलने की पुष्टि हुई है। इसके बावजूद जिम्मेदार हैंडपंप के पास न तो सफाई करा रहे हैं और न ही खराब हैंडपंप को चिह्नित किया जा रहा है।
-
दो गांवों में 37 लोग डायरिया की चपेट में आए, जिसमें पांच को मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है। 32 लोगों को गांव में ही उपचार दिया गया है।
- डॉ. इम्तियाज अहमद, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें